Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चार युवा चित्रकारों को मिलेगा मीरा जोशी ऐपण प्रोत्साहन सम्मान
  • अल्मोड़ा

चार युवा चित्रकारों को मिलेगा मीरा जोशी ऐपण प्रोत्साहन सम्मान

AltnewsUttarakhand 14/12/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति ने मीरा जोशी ऐपण प्रोत्साहन सम्मान 2024 और 2025 के लिए चयनित कलाकारों के नामों की घोषणा कर दी है। यह सम्मान हर वर्ष पारंपरिक और रचनात्मक ऐपण कला की उत्कृष्ट कृतियों के लिए प्रदान किया जाता है। समिति के अनुसार वर्ष 2024 के लिए हल्द्वानी की रश्मि जोशी और अल्मोड़ा की भूमिका बोरा का चयन किया गया है, जबकि वर्ष 2025 के लिए अल्मोड़ा की मनीषा बगड़वाल और हल्द्वानी के जय टम्टा को यह सम्मान दिया जाएगा। चयनित प्रत्येक कलाकार को सम्मान स्वरूप पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। संस्था के सचिव कमल पांडे ने बताया कि यह सम्मान ऐपण कला को समर्पित रहीं मीरा जोशी की स्मृति और प्रेरणा से दिया जाता है। उन्होंने बताया कि मीरा जोशी अपनी सीमित पारिवारिक पेंशन से युवा चित्रकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह धनराशि उपलब्ध कराती रही हैं, ताकि पारंपरिक ऐपण कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। कमल पांडे ने बताया कि चयनित चारों कलाकारों को यह सम्मान जनवरी माह में आयोजित होने वाली ऐपण कार्यशाला के दौरान प्रदान किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष हेमंत कुमार जोशी ने चयनित कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से लोक कला और संस्कृति को नई पहचान मिल रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: माय भारत अल्मोड़ा की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम
Next: चौखुटिया पुलिस ने बुजुर्गों से मिलकर जानी कुशलक्षेम, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.