Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पांच करोड़ से अधिक बकाया पर भू-संपत्ति नीलाम होगी
  • अल्मोड़ा

पांच करोड़ से अधिक बकाया पर भू-संपत्ति नीलाम होगी

AltnewsUttarakhand 12/02/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आबकारी देय की बड़ी राशि लंबित रहने पर प्रशासन ने एक बकायेदार की भूमि नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी जैंती/भनोली सौम्या गर्ब्याल ने बताया कि ग्राम कुजेली, तहसील भनोली निवासी राधाकृष्ण पुत्र भैरव दत्त पर 5,43,49,753 रुपये की वसूली बकाया है। निर्धारित समय में राशि जमा न करने पर राजस्व प्रावधानों के तहत उनकी भूमि कुर्क की जा चुकी है। प्रशासन के अनुसार उत्तर प्रदेश जमींदारी एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950 की धारा 284 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए संबंधित खातों की कुल 0.179 हेक्टेयर भूमि 18 अक्टूबर 2025 को कुर्क की गई थी। अभिलेखों के परीक्षण के बाद इसमें से खाता संख्या 56 की बसरा संख्या 1588 की 0.001 हेक्टेयर भूमि को अलग रखते हुए शेष 0.178 हेक्टेयर भूमि नीलामी योग्य घोषित की गई है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि उक्त संपत्ति की नीलामी 24 फरवरी 2026 को ग्राम कुजेली में आयोजित की जाएगी। नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए नायब तहसीलदार भनोली को विक्रय अधिकारी नामित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया राजस्व की वसूली के लिए यह कार्रवाई विधिक प्रावधानों के अनुरूप की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सब्जी फसलों में कीट प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
Next: उद्यानकर्मियों के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.