Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • छह माह से लापता महिला को मानेसर गुरुग्राम से किया बरामद
  • अल्मोड़ा

छह माह से लापता महिला को मानेसर गुरुग्राम से किया बरामद

AltnewsUttarakhand 16/09/2025

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  सोमेश्वर पुलिस ने छह माह से लापता महिला को मानेसर गुरुग्राम, हरियाणा से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पति ने 2 मार्च 2025 को दर्ज कराई थी। पति ने बताया था कि 25 फरवरी को उसकी पत्नी घर से कहीं चली गई थी और वापस नहीं लौटी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने गुमशुदा महिला की तलाश और बरामदगी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में, तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और पतारसी की। अंततः 14 सितंबर को महिला को मानेसर गुरुग्राम से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दंपत्ति की आवश्यक काउंसलिंग कर महिला को उसके पति के सुपुर्द किया। महिला के पति ने पूरी टीम का आभार जताया। बरामदगी अभियान में उपनिरीक्षक प्रेम सिंह खोलिया, कांस्टेबल नीरज मेहरा और महिला कांस्टेबल आशा कौशल शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कुख्यात वाल्मीकि गैंग के संपर्क में रहने वाले दो सिपाही गिरफ्तार
Next: जागेश्वर मास्टर प्लान को लेकर पर्यटन सचिव से वार्ता, जताई आपत्तियां

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.