Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • सोने के बिस्कुट बेचने के नाम पर 70 लाख की लूट के दो डकैत गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

सोने के बिस्कुट बेचने के नाम पर 70 लाख की लूट के दो डकैत गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 04/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। सोने की बिस्कुट खरीदने के बहाने शराब कारोबारी समेत दो लोगों को मारपीट लूटने के आरोप में पुलिस ने दो डकैतों को 26 लाख की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। अन्य छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। लालकुंआ क्षेत्र के ग्राम जग्गी बंगर निवासी मोहित चौबे पुत्र पूरन चन्द्र चौवे एवं संदीप शर्मा पुत्र मुरारी लाल शर्मा निवासी बरेली रोड तीन पानी हल्द्वानी ने 29 मार्च को दर्ज कराये मुकदमे में कहा था कि बबली उर्फ किरन कौर तीन माह पहले उनके सम्पर्क में आयी थी। बबली ने मोहित व संदीप को बताया था कि उन्हें सोना मिला है। उसके झांसे में फसकर दोनों लोग 26 मार्च को दोपहर 2.30 बजे किरन कौर उर्फ बबली के बताये घर ग्राम रसोइयापुर पहुंचे। वहां बबली, लखविन्दर उर्फ लक्खा निवासी ग्राम रसोईयापुर, सतनाम उर्फ पप्पू निवासी रसोईयापुर, महेन्द्र उर्फ धमेन्द्र निवासी सलमता नानकमत्ता, गुरमेल सिंह निवासी कैथुलिया नानकमत्ता, बलवीर सिंह उर्फ वीरू निवासी कैथुलिया नानकमत्ता, सुखविन्दर कौर निवासी कैथुलिया नानकमत्ता, राजू रस्तोगी उर्फ कृष्णा सुनार नानकमत्ता, देबू निवासी बनगांव खटीमा अन्य लोग मौजूद थे। जब इन लोगों से सोने का सैंपल मांगा तो सोने का सिक्का दिखाया। वहां मौजूद राजू रस्तोगी उर्फ कृष्णा सुनार ने सोने के सिक्के में से एक टुकड़ा काट कर चैक किया। राजू रस्तोगी सुनार ने कहा यह चौबीस कैरेट सोना है। एक टुकड़ा सोना मोहित को दे दिया। मोहित सोने के टुकड़े को चैक कराने अपने सुनार के पास गया तो 24 कैरेट होने की जानकारी दी। विश्वास होने पर 27 मार्च की दोपहर में सितारगंज पहुंचे। ग्राम रसोईयापुर मोड़ पर खड़े राजू रस्तोगी उर्फ कृष्णा सुनार अपनी गाड़ी में बैठा कर दोपहर लगभग डेढ़ बजे ग्राम रसोईयापुर किरन कौर उर्फ बबली के बताये घर पर पहुंचे। मोहित के अनुसार उनके पास बैग में 70 लाख रुपये थे। किरन कौर उर्फ बबली उस घर पर पहले से मौजूद थी। किरन कौर ने सोना लाये जाने की जानकारी दी। उस समय घर में सुखविन्दर कौर निवासी कैथुलिया, राजू रस्तोगी उर्फ कृष्णा सुनार, लखविन्दर उर्फ लक्खा, मौजूद थे। लगभग 10 से 15 मिनट के बाद बिना नम्बर की कार में महेन्द्र उर्फ धमेन्द्र, गुरमेल सिंह, बलवीर सिंह उर्फ वीरू आदि लाठी-डंडों के साथ घर में घुसे। लाठी-डण्डों से मारपीट शुरू कर घायल कर दिया। लखविन्दर उर्फ लक्खा, गुरमेल सिंह, बलवीर सिंह उर्फ वीरू, महेन्द्र उर्फ धमेन्द्र, 70 लाख रुपये से भरा बेग् लूटकर ले भाग गये। किरन कौर उर्फ बबली, सुखविन्दर कौर, राजू रस्तोगी उर्फ कृष्णा सुनार कार में बैठ कर भाग गये। पुलिस ने किरन कौर उर्फ बबली, महेंद्र उर्फ धर्मेंद्र, लखविंदर उर्फ लक्खा, सतनाम उर्फ पप्पू,, गुरमेल, बलवीर सिंह उर्फ वीरू, सुखविंदर कौर, राजू रस्तोगी उर्फ कृष्णा सुनार के खिलाफ डकैती, धोखाधड़ी कर अपराधिक षडयंत्र रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि 70 लाख की डकैती के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस ने तीन मार्च को आरोपी बलबीर सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी देशी भुड़िया, खटीमा व लखविन्दर उर्फ लक्खा पुत्र सतनाम उर्फ पप्पू निवासी ग्राम रसोईयापुर को बिलहैरा पुलिया के पास सरकड़ा से गिरफ्तार किया है। बलबीर से लूट के 5.50 लाख व लखविन्दर उर्फ लक्खा के कब्जे से 20.50 लाख रुपये बरामद किया। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि शेष फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हागी। आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। टीम में कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई विक्रम सिंह धामी, सरकड़ा चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, एसआई राकेश सिंह रौकली, एसआई कैलाश देव, एसआई ललित चौधरी, एसआई इन्दर सिंह ढैला, किरन कुमार मेहता, चन्द्र प्रकाश, अशोक बोरा, विनीत कुमार शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नुक्कड़ जनसभा कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा ज्ञापन
Next: पुस्तक विक्रेताओं पर कार्रवाई के विरोध में व्यापारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.