Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सात घंटे के भीतर लापता युवती सकुशल बरामद
  • अल्मोड़ा

सात घंटे के भीतर लापता युवती सकुशल बरामद

AltnewsUttarakhand 30/01/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)। कोतवाली द्वाराहाट पुलिस और एसओजी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई एक युवती को सात घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार 29 जनवरी 2026 को द्वाराहाट क्षेत्र निवासी अर्जुन सिंह ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। संभावित स्थानों पर तलाश और सुरागरसी के बाद मोहान चेक पोस्ट क्षेत्र से युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। तलाश अभियान में प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में एसओजी टीम ने भी सहयोग किया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भगवान सिंह, हेड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश और कांस्टेबल रामेश्वर सिंह शामिल रहे। युवती के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Next: गणतंत्र दिवस परेड में प्रस्तुति देकर लौटा स्वालघाटी संस्था का 21 सदस्यीय दल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.