Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 9 अगस्त को निकलेगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा
  • अल्मोड़ा

9 अगस्त को निकलेगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा

AltnewsUttarakhand 02/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की बैठक रविवार को गांधी पार्क में आयोजित हुई। बैठक में 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा की रूपरेखा तय की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं यात्रा के मुख्य संयोजक कमलेश पांडे ने बताया कि इस वर्ष यात्रा में अल्मोड़ा जिले के वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनंद सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा नंदा देवी मंदिर परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, लोहा शेर और माल रोड होते हुए गांधी पार्क पहुंचेगी, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक एवं अवकाश प्राप्त कुमाऊँ केसरी बद्री दत्त पांडे के पौत्र कर्नल रविंद्र पांडे ने बताया कि यात्रा में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और नगर के गणमान्य नागरिकों को भी सम्मान यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन जिला अध्यक्ष भारत पांडे ने किया। इस दौरान कैलाश वर्मा, राजेंद्र सिंह गैलाकोटी, किशन चंद जोशी, विनय कुमार पांडे, बद्री पांडे, शिवेंद्र गोस्वामी, पुष्पा गैलाकोटी, बिपिन चंद्र जोशी, पार्वती बिष्ट सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्याल्दे तहसील का एडीएम ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव के दिए निर्देश
Next: 24 घंटे में खुला पांच लाख की केबिल चोरी का राज, फरार सब-कॉन्ट्रैक्टर गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.