Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पनिउडियार में पड़ रही सीवर लाईन के संतोषजनक कार्य की मांग को लेकर जल निगम कार्यालय पहुंचे स्थानीय लोग
  • अल्मोड़ा

पनिउडियार में पड़ रही सीवर लाईन के संतोषजनक कार्य की मांग को लेकर जल निगम कार्यालय पहुंचे स्थानीय लोग

AltnewsUttarakhand 24/07/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आज लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू और मोहल्ला पन्याउडियार के निवासी मोहल्ला पन्याउडियार में पड़ रही सीवर लाइन कार्य के संबंध में जल निगम कार्यालय पहुंचे। वहां पर संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता के मीटिंग में होने के कारण उनसे फोन पर वार्ता हुई और अधिशासी अभियंता द्वारा अपर सहायक अभियंता दीपक जोशी को वहां पर भेजा गया। मोहल्ला वासियों द्वारा दीपक जोशी को सीवर लाइन निर्माण में हो रही अनियमितताओं के बारे में अवगत कराया गया। अपर सहायक अभियंता द्वारा वहां पर तत्काल से ठेकेदार को बुलाकर उसको दिशा निर्देश दिए गए।अपर सहायक अभियंता ने बताया कि सीवर लाइन का निर्माण कार्य यथाशीघ्र किया जाएगा। साथ ही साथ सीवर के चेंबर को भी ठीक कराया जाएगा तथा मिट्टी को तत्काल रूप से हटाया भी जा रहा है। क्षेत्रीय जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देंगे। यह आश्वासन क्षेत्र की जनता को संबंधित अपर सहायक अभियंता दीपक जोशी द्वारा दिया गया। आज मुलाकात करने वालों मे लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू, कैलाश गुरुरानी, अमरजीत सिंह भाकुनी, सतीश लोहनी, राजेंद्र प्रसाद पंत, बी.पी.डंगवाल, जगदीश चंद्र जोशी, जवाहर सिंह बिष्ट, जीवन किरोला, आनंद बल्लभ जोशी आदि उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गोपालधारा मार्ग बदहाल स्थिति में, पगडंडी किनारे पड़ी नाले की मिट्टी राहगीरों के लिए बन रही परेशानी का सबब: मनोज सनवाल
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने 16 लाख से अधिक की स्मैक पकड़ी, 02 गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.