Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गोपालधारा मार्ग बदहाल स्थिति में, पगडंडी किनारे पड़ी नाले की मिट्टी राहगीरों के लिए बन रही परेशानी का सबब: मनोज सनवाल
  • अल्मोड़ा

गोपालधारा मार्ग बदहाल स्थिति में, पगडंडी किनारे पड़ी नाले की मिट्टी राहगीरों के लिए बन रही परेशानी का सबब: मनोज सनवाल

AltnewsUttarakhand 24/07/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के वरिष्ठ समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सनवाल ने नगर के गोपालधारा-चीनाखान मार्ग की बदहाल स्थिति पर गहरा रोष व्यक्त किया है। सनवाल ने कहा कि दस दिन पूर्व नगरपालिका द्वारा नाले की सफाई कर उससे निकली मिट्टी एवं गन्दगी रास्ते के किनारे इकट्ठा कर दी जो आज तक नहीं हटाई गयी है। रास्ते के किनारे पड़ी यह मिट्टी जहां एक ओर स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा दिखा रही है वहीं दूसरी ओर इस रास्ते से निकलने वाले सैंकड़ों लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सनवाल ने कहा कि इस मार्ग पर एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज, सरस्वती शिशु मन्दिर, विवेकानन्द बालिका इन्टर कालेज, सेन्ट एग्नस आदि अनेक स्कूल हैं। जिस कारण सैकड़ों की संख्या में छोटे छोटे बच्चे प्रतिदिन यहां से आवागमन करते हैं। इस मिट्टी के कारण रास्ता बहुत संकीर्ण हो गया है।इसके आगे उन्होंने कहा कि गोपालधारा शनि मन्दिर के पास मार्ग बेहद बदहाल स्थिति में है जो किसी दिन पैदल चलने वालों के लिए भी दुर्घटना का सबब बन सकता है। सनवाल ने आगे यह भी कहा कि इस पैदल रास्ते में दिन भर टू व्हीलर बेधड़क दौड़ते रहते हैं जो कि कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकता है। उन्होंने जनहित में मांग की है कि गोपालधारा पैदल मार्ग में स्कूल समय में टू व्हीलर बन्द किये जाए। उन्होंने सम्बन्धित विभागों से भी जनहित में अपील की है कि अविलम्ब इस मिट्टी के ढेर को यहां से उठाया जाए एवं शनि मन्दिर गोपालधारा के पास क्षतिग्रस्त मार्ग को तुरन्त सही किया जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विद्युत विभाग को जनता को करना चाहिए जागरूक
Next: पनिउडियार में पड़ रही सीवर लाईन के संतोषजनक कार्य की मांग को लेकर जल निगम कार्यालय पहुंचे स्थानीय लोग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.