Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बेंगलुरु बायोलॉजिकल पार्क में फैला वायरस, तेंदुए के 7 शावकों की मौत से हड़कंप
  • राष्ट्रीय

बेंगलुरु बायोलॉजिकल पार्क में फैला वायरस, तेंदुए के 7 शावकों की मौत से हड़कंप

AltnewsUttarakhand 20/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

बेंगलुरु। बेंगलुरु के एक बायोलॉजिकल पार्क में वायरस फैलने से हड़कंप मच गया। बेंगलुरु के बन्नेरगट्टा जैव उद्यान में एक अत्याधिक संक्रामक वायरस से संक्रमित होने के कारण सात तेंदुआ शावकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फेलाइन पैनल्यूकोपेनिया बिल्लियों को होने वाली एक विषाणु जनित बीमारी है जो फेलाइन पार्वोवायरस से फैलती है। उन्होंने कहा कि बिल्ली के बच्चे इससे सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।

टीके ने नहीं किया असर?
अधिकारियों के अनुसार पहली बार इस बीमारी के मामले 22 अगस्त को सामने आए थे । जिन सात तेंदुआ शावकों की जान गई है वे तीन से आठ महीने के थे। उन्हें टीका दिया गया था लेकिन इलाज के दौरान वे मर गए। जैव उद्यान के कार्यकारी निदेशक ए वी सूर्या सेन ने कहा कि इन सातों शावकों को टीका लगाया गया था, फिर भी वे संक्रमित हो गए।
उन्होंने कहा, ‘‘ अब स्थिति नियंत्रण में है और पिछले 15 दिनों में किसी भी शावक की मौत की खबर सामने नहीं आयी है। हमने सभी जरूरी कदम उठाये हैं, सभी जरूरी प्रक्रिया का पालन किया है और अपने वरिष्ठ पशुचिकित्सकों से भी चर्चा की है। हमने पूरे चिड़ियाघर में स्वच्छता सुनिश्चित की है तथा बचाव केंद्र का संक्रमणरोधन भी पूरी तरह किया गया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ संक्रमण 22 अगस्त को सामने आया था और 15 दिनों के अंदर विषाणु से संक्रमित ये सात शावक मर गये। हमने सफारी क्षेत्र में नौ तेंदुआ शावक छोड़े थे जिनमें से चार संक्रमित हो गये और मर गये। बचाव केंद्र में भी तीन अन्य शावक संक्रमित हो गये और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संक्रमित होने के बाद ये सभी शावक उपयुक्त इलाज के बावजूद दो सप्ताह के अंदर ही खत्म हो गए ।’’

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लालपानी में लोगों पर केस करने पर भड़की कांग्रेस
Next: जस्टिन ट्रूडो नेता के भेष में धरती का सबसे बड़ा जोकर, भारत के लिए खतरनाक है; कांग्रेस सांसद ने धोया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.