Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जस्टिन ट्रूडो नेता के भेष में धरती का सबसे बड़ा जोकर, भारत के लिए खतरनाक है; कांग्रेस सांसद ने धोया
  • राष्ट्रीय

जस्टिन ट्रूडो नेता के भेष में धरती का सबसे बड़ा जोकर, भारत के लिए खतरनाक है; कांग्रेस सांसद ने धोया

AltnewsUttarakhand 20/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 नई दिल्ली। भारत पर प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाने वाले कनाडाई प्रधानमंत्री पीएम जस्टिन ट्रूडो की हर ओर आलोचना हो रही है। भारत में सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक, सभी कनाडाई सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं। कांग्रेस सांसद ने तो जस्टिन ट्रूडो को ‘धरती का सबसे बड़ा जोकर’ तक कह दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह शख्स ‘भारत के लिए खतरनाक’ है।
कांग्रेस के वरिष्ठ राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा, “जस्टिन ट्रूडो एक नेता के भेष में इस समय ग्रह पर मौजूद सबसे बड़ा जोकर है। वह भारत के लिए उतना ही खतरनाक है जितना कोई अन्य भारत विरोधी प्रचारक। भारत को नई दिल्ली स्थित कनाडाई उच्चायोग से तुरंत सुरक्षा कम करनी चाहिए। बहुत खराब!”

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कोई समझौता नहीं होना चाहिए: कांग्रेस
इससे पहले देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए और देशहित को हमेशा सबसे ऊपर रखा जाना चाहिए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “कांग्रेस का हमेशा से मानना रहा है कि आतंकवाद के खिलाफ हमारे देश की लड़ाई में किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं होना चाहिए। विशेष रूप से तब, जब आतंकवाद से भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरा हो।” उन्होंने कहा कि हमारे देश के हितों और चिंताओं को हमेशा सर्वोपरि रखा जाना चाहिए।

क्या बोल गए ट्रूडो?
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को कनाडा की संसद के निचले सदन ‘‘हाउस ऑफ कॉमंस’’ में अपने संबोधन में कहा था कि कनाडा की विभिन्न सुरक्षा एजेंसी कनाडाई नागरिक ‘‘हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और भारत सरकार के एजेंट के बीच संभावित संबंधों के पुख्ता आरोपों की पूरी सक्रियता से जांच कर रही हैं।’’ ट्रूडो ने सांसदों से कहा, ‘‘कनाडा की धरती पर एक कनाडाई नागरिक की हत्या में किसी विदेशी सरकार की किसी भी तरह की संलिप्तता अस्वीकार्य है और यह हमारी संप्रभुता का उल्लंघन है।’’ इसके बाद कनाडा ने भारत के एक शीर्ष राजनायिक को निकालने का आदेश दे दिया था।

भारत ने लगाई फटकार
भारत ने निज्जर की हत्या और भारत सरकार के एजेंट के बीच ‘‘संभावित संबंध’’ के ट्रूडो के दावों को ‘‘बेतुका और निहित स्वार्थों से प्रेरित’’ बताया। उसने कहा, ‘‘हमने कनाडा के प्रधानमंत्री द्वारा उनकी संसद में दिए बयानों और उनकी विदेश मंत्री के बयानों को देखा है और हम उन्हें खारिज करते हैं। कनाडा में किसी भी प्रकार की हिंसा में भारत सरकार की संलिप्तता के आरोप बेतुके और निहित स्वार्थों से प्रेरित हैं।’’
मंत्रालय ने कहा कि इस मामले पर कनाडा सरकार की ‘‘निष्क्रियता लंबे समय से’’ और लगातार चिंता का विषय है। उसने कहा कि कनाडा के नेताओं का ऐसे तत्वों के प्रति “खुलेआम सहानुभूति जताना” गहरी चिंता का विषय है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘हत्या, मानव तस्करी और संगठित अपराध सहित कई अन्य अवैध गतिविधियों के लिए कनाडा में जगह मुहैया कराया जाना कोई नयी बात नहीं है।’’

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बेंगलुरु बायोलॉजिकल पार्क में फैला वायरस, तेंदुए के 7 शावकों की मौत से हड़कंप
Next: अनियमितता का आरोप लगाकर सभासद जगमोहन बिष्ट ने की टैण्डर निरस्तीकरण की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.