Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अवैध सेमल की लकड़ी पकड़ी
  • ऊधम सिंह नगर

ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अवैध सेमल की लकड़ी पकड़ी

AltnewsUttarakhand 26/02/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। लकड़ी तस्करी की सूचना पर सुरई वन रेंज, खटीमा, पीलीभीत रेंज की टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली में लाई जा रही सेमल की लकड़ी चालक सहित पकड़ ली। सुरई रेंजर ने लकड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली सहित रेंज कार्यालय में खड़ी करवा दी है। रविवार को सुरई रेंजर आरएस मनराल को सूचना मिली कि यूपी के मझोला से एक ट्रैक्टर ट्रॉली सेमल की लकड़ी से लदी लाई जा रही है। इस पर डिप्टी रेंजर सतीश रेखाड़ी और खटीमा रेंज से धन सिंह अधिकारी फोर्स लेकर मौके पर रवाना हुए। सूचना पीलीभीत के वन अधिकारी को भी दी गई। इस पर वन अधिकारी सोनी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचीं। टीम ने एक लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका तो उसमें अवैध रूप से सेमल भरा हुआ था। चालक ने पूछताछ में लकड़ी को सुरई रेंज से काटकर लाने की बात स्वीकार की। सुरई रेंज स्टाफ द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली को अपनी अभिरक्षा में ले लिया गया। रेंज अधिकारी आरएस मनराल ने बताया कि अग्रिम कार्यवाही चल रही है। पकड़ी गई लकड़ी की बाजार कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। एसडीओ संचिता वर्मा ने कहा कि अवैध पातन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 42 मकान मालिकों का चालान
Next: बाजपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत, हंगामा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.