Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत, हंगामा
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत, हंगामा

AltnewsUttarakhand 26/02/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)।  उपचार के दौरान निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को किसी तरह समझा बुझाकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार गदरपुर निवासी कंचन (22) पत्नी सुरेश को फीवर था। परिजन कंचन को बीते शनिवार की देर शाम बाजपुर लेकर आए। परिजनों ने उसे रामपुर रोड स्थित डॉ. लांबा क्लीनिक में दिखाया था। आरोप है कि यहां कंचन को स्टाफ ने एक इंजेक्शन लगाया। जिसके 10 मिनट बाद ही कंचन के मुंह से झाग निकलने लगे और उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। अस्पताल के अंदर ही शव को रखकर कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना पुलिस को मिली तो आनन फानन में ही एसएसआई जसवीर चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी परिजन चिकित्सक और इंजेक्शन लगाने वाले स्टाफ पर कार्रवाई की मांग करते रहे। काफी समझाने के बाद परिजन शांत हुए। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हमने कोई गलत इंजेक्शन नहीं दिया: अस्पताल संचालक
वहीं अस्पताल संचालक डॉ. हरीश लांबा ने बताया कि कंचन को रात के समय परिजन लेकर आए थे। उसकी पल्स बहुत तेज थी और बीपी कम था। पांच छह दिन से वह किसी स्थानीय डॉक्टर की बताई दवा खा रही थी। हमने उसे फर्स्ट एड दिया और ब्लड सैंपल लिए। जिसमें हाई टीएलसी और टाइफाइड होने की बात सामने आई। उसे मोनोसेफ इंजेक्शन देकर हायर सेंटर रेफर करना था, लेकिन उसे हार्टअटैक आ गया। हमारी तरफ से कोई भी गलत इंजेक्शन नहीं दिया गया। पुलिस चाहे तो जांच कर सकती है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अवैध सेमल की लकड़ी पकड़ी
Next: विवाहिता को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में केस दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर

कमरे के कुंडे से लटका मिला बीएससी की छात्रा का शव

AltnewsUttarakhand 15/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री गणेश जोशी ने की रुद्रपुर में अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग बैठक

AltnewsUttarakhand 14/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.