Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने आईटी मैनेजर की कार से कुचलकर की हत्या
  • राष्ट्रीय

कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने आईटी मैनेजर की कार से कुचलकर की हत्या

AltnewsUttarakhand 14/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

गुरूग्राम। गुरुग्राम के साउथ सिटी से आईटी मैनेजर की हत्या का मामला सामने आया है। जहां कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में आईटी कंपनी के मैनेजर ऋषभ की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने ऋषभ के भाई पीजी संचालक के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। वहीं हत्या के बाद से ही आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गया है।
पुलिस की मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के सेक्टर 49 स्थित साउथ सिटी 2 के डी  ब्लॉक में मकान नंबर 112 में ऋषभ रहता है। ऋषभ मूलरुप से राजस्थान के गंगानगर का रहने वाला है। वहीं उनका छोटा भाई पीजी चलाता है। बीते रविवार को रात साढ़े 11 बजे कार खड़ी करने को लेकर उसके पड़ोस में रहने वाले मनोज भारद्वाज से विवाद हो गया।
जानकारी के अनुसार ऋषभ का छोटा भाई और उसकी मां ने मनोज को समझाने का प्रयास किया तो उसने दोनों पर हमला बोल दिया। तबतक झगड़े की आवाज सुनकर ऋषभ भी वहां आ गया। ऋषभ ने भी मनोज का विरोध किया। बस फिर क्या था मनोज ने गुस्से में आकर ऋषभ पर कार चढ़ा दी। ऋषभ अपने को बचाने के लिए मनोज की कार के बोनट पर लटक गया। लेकिन मनोज इरादतन ऋषभ को नीचे गिराकर उसके ऊपर कार चढ़ा दी। कार से चोटिल होने के बाद ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद से ही आरोपी मनोज कार सहित मौके से फरार हो गया है। पुलिस मारपीट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है। वहीं मारपीट में चोटिल ऋषभ की मां और भाई को इलाज के लिए हॉस्पिटल लाय गया। जहां रात में सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को छानबीन में कुछ साक्ष्य भी हाथ लगे हैं। इसके साथ ही आरोपी मनोज की तलाश जारी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उम्र के अंतिम पड़ाव पर रस्किन बांड ने खुद पर लिखी कहानी
Next: दिल्ली के अस्पतालों को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.