Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली के अस्पतालों को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
  • राष्ट्रीय

दिल्ली के अस्पतालों को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

AltnewsUttarakhand 14/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली।  दिल्ली के चार अस्पतालों को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दीप चंद बंधु अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल और हेडगेवार अस्पताल को को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। फायर बिग्रेड की टीम ने कहा कि मौके पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
फायर ब्रिगेड की टीम के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह 10:45 बजे अशोक विहार के दीप चंद बंधु अस्पताल से, सुबह 10:55 बजे डाबरी के श्री दादा देव अस्पताल से, सुबह 11:01 बजे फर्श बाजार के हेडगेवार अस्पताल से और जीटीबी अस्पताल से सुबह 11:01 बजे कॉल मिली। अधिकारी ने बताया कि अस्पतालों में टीमें भेजी गई हैं और उनकी गहनता से तलाशी ली जा रही है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने मेल की जांच करनी शुरू कर दी है। ताकि, यह पता लगाया जा सके कि मेल कहां से आया है। साथ ही, राष्ट्रीय राजधानी के चार अस्पतालों में पुलिस टीमें भेजी गई हैं।
इससे पहले 12 मई को शहर के आठ अस्पतालों और आईजीआई एयरपोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि, यह बाद में अफवाह निकली थी। दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी ने कहा कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3, बुराड़ी अस्पताल, संजय गांधी अस्पताल, गुरु तेग बहादुर अस्पताल, बाड़ा हिंदू राव अस्पताल, जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, दीन दयाल उपाध्याय और डाबरी के दादा देव अस्पताल में बम की धमकी दी गई है। इसके बाद शहर के सभी अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ा दी गई और एयरपोर्ट पर ज्यादा सुरक्षाबल तैनात कर दिया गया। हालांकि, इन इलाकों से कुछ भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हो सकी।
बम की धमकियां मिलने का सिलसिला बीते 1 मई से जारी है। सोमवार को जयपुर के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद छात्रों और सभी स्टाफ को बाहर निकाला गया। मौके पर डॉग स्कवाड और पुलिस की टीम पहुंची। हालांकि, मामले में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 1 मई को दिल्ली में भयावह दृश्य सामने आया था। इसकी वजह से दिल्ली और नोएडा की पुलिस काफी परेशान हो गई थी।
दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के 150 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। छात्रों को घर भेजा गया। बम की सूचना मिलने के बाद दहशत का माहौल पैदा हो गया। बाद में यह बात झूठी निकली और पुलिस को स्कूल परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने आईटी मैनेजर की कार से कुचलकर की हत्या
Next: गुवाहाटी रेलवे स्टेशन में पकड़े गए अलकायदा के दो बांग्लादेशी आतंकवादी, भारत में रहकर रच रहे थे साजिश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.