Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गुवाहाटी रेलवे स्टेशन में पकड़े गए अलकायदा के दो बांग्लादेशी आतंकवादी, भारत में रहकर रच रहे थे साजिश
  • राष्ट्रीय

गुवाहाटी रेलवे स्टेशन में पकड़े गए अलकायदा के दो बांग्लादेशी आतंकवादी, भारत में रहकर रच रहे थे साजिश

AltnewsUttarakhand 14/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

सिलचर।  असम पुलिस की स्पेशल टीम को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अलकायदा से जुड़े दो बांग्लादेशी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये आतंकी गुजरात से यहां आए और सिलचर जा रहे थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इनका मकसद असम में आतंकी नेटवर्क फैलाना था। ये दोनों बिना पासपोर्ट के अवैध रूप से भारत में लंबे समय से रह रहे थे।
असम पुलिस के सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों की पहचान बहार मिया (30) और राचेल मिया (40) के रूप में हुई है। ये दोनों अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के सदस्य हैं और गुजरात से आए थे, सिलचर की ओर जा रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर सोमवार शाम गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर एक अभियान चलाया और दोनों को एक ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया।

भारत के खिलाफ रच रहे थे साजिश
गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष शाखा की हिरासत में ले लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि उनके खिलाफ असम पुलिस की स्पेशल सेल में भी मामला दर्ज किया गया है। असम पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ये दोनों बांग्लादेशी नागरिक लंबे समय से बिना पासपोर्ट के अवैध रूप से भारत में रह रहे थे और असम में आतंकी नेटवर्क फैलाने के लिए साजिश रच रहे थे।  पुलिस के अनुसार, अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है, जो अल-कायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) से संबद्ध है।
पिछले साल अगस्त में, असम पुलिस ने धुबरी जिले से अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया था और बाद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मामले की जांच की। 2022 में, असम पुलिस ने कुछ एबीटी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था और आतंकवादी समूह के साथ कथित संबंधों के लिए कई लोगों को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी ने कहा कि उन्हें राज्य के कुछ छोटे मदरसों के साथ एबीटी के लिंक मिले हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली के अस्पतालों को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
Next: बाबा रामदेव को एक राहत, अब आईएमए पर भड़का सुप्रीम कोर्ट; कहा- माफी क्यों नहीं मांगी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.