Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एनआईसीआरए की वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला की मेजबानी करेगा वीपीकेएएस
  • अल्मोड़ा

एनआईसीआरए की वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला की मेजबानी करेगा वीपीकेएएस

AltnewsUttarakhand 17/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, हवालबाग उत्तराखंड टीडी-एनआईसीआरए की वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला की मेजबानी करेगा। नेशनल इनोवेशन इन क्लाइमेट रेजिलिएंट एग्रीकल्चर (एनआईसीआरए) एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसे कृषि में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के कारण आने वाली बाधाओं को न्यून करने के लिए केंद्रीय बारानी कृषि अनुसन्धान संस्थान, हैदराबाद द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। इसके प्रौद्योगिकी प्रदर्शन घटक टीडी-एनआईसीआरए को संबंधित कृषि तकनीकी अनुसन्धान संस्थान (आईसीएआर-अटारी) द्वारा कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से देश भर में लागू किया जा रहा है। जोन 1 के लिए टीडी-एनआईसीआरए की एक वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला जो आईसीएआर- कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जोन 1 लुधियाना, पंजाब के अंतर्गत आती है, की मेजबानी विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, हवालबाग द्वारा 10-11 जून 2024 के दौरान की जाएगी। इस कार्यशाला में तीन राज्यों पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड और दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सत्रह कृषि विज्ञान केंद्र अपनी प्रगति और कार्य योजना प्रस्तुत करेंगे। भाकृअनुप मुख्यालय नई दिल्ली, केंद्रीय बारानी कृषि अनुसन्धान संस्थान हैदराबाद और कृषि तकनीकी अनुसन्धान संस्थान जोन 1 लुधियाना के गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
Next: वनाग्नि बुझाने गए युवक की जलने से मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.