Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वनाग्नि बुझाने गए युवक की जलने से मौत
  • अल्मोड़ा

वनाग्नि बुझाने गए युवक की जलने से मौत

AltnewsUttarakhand 17/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र में जंगल की आग बुझा रहे एक युवक की आग में झुलसने से मौत हो गई। गुरुवार शाम अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल में लगी आग को बुझाने गया युवक आग में घिर गया। स्वयं को बचाने का उसने भरसक प्रयास किया, लेकिन आग से बाहर नहीं निकल पाया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसका शव लगभग 70 प्रतिशत बुरी तरह जली हालत में मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमेश्वर के खाईकट्टा में जंगल की आग में जलने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गत बृहस्पतिवार शाम खाईकट्टा के पास जंगल में आग लग गई। गांव के ही लोग देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे। इसी बीच गांव का युवक महेंद्र सिंह (40 साल) आग की चपेट में आ गया। बुरी तरह जलने से उसकी मौत हो गई। उसका आधा शरीर जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद शुक्रवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। रेंजर मनोज लोहनी ने कहा कि नाप भूमि पर आग लगी थी। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। वहीं बीते दिनों सोमेश्वर क्षेत्र में लीसा दोहन में लगे दो महिला, दो पुरुष सहित चार श्रमिकों की जंगल की आग की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एनआईसीआरए की वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला की मेजबानी करेगा वीपीकेएएस
Next: बसौली-नाई ढौल मोटर मार्ग का 14 साल बाद भी नहीं मिल पाया मुआवजा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.