Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नई पीढ़ी को मौका नहीं दे रहे मोदी, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए उत्सुक: उद्धव ठाकरे
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

नई पीढ़ी को मौका नहीं दे रहे मोदी, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए उत्सुक: उद्धव ठाकरे

AltnewsUttarakhand 17/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

मुंबई(आरएनएस)। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि वह नई पीढ़ी के लिए जगह नहीं बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के लिए जगह बनाने की बजाय नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने बार-बार शरद पवार को निशाने पर लेने के लिए भी नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। ठाकरे गुरुवार को ठाणे में मौजूदा सांसद और अपनी पार्टी के उम्मीदवार राजन विचारे के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मुकाबले को वफादारी और विश्वासघात के बीच संघर्ष बताया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने ठाणे लोकसभा क्षेत्र के लिए नरेश म्हस्के को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होना है। ठाणे में मुकाबला शिंदे के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है, क्योंकि वे क्षेत्र के प्रभावशाली नेता हैं। उन्होंने 2022 में मूल शिवसेना से अलग होकर भाजपा के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई थी। इसके बाद पार्टी में ही विभाजन हो गया था और अब एक बड़े गुट के नेता एकनाथ शिंदे हैं, जबकि दूसरे गुट के लीडर उद्धव ठाकरे हैं।
उद्धव ठाकरे ने मुख्य रूप से मोदी और उनकी नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने मोदी पर अपनी बयानबाजी के जरिए विवाद पैदा करने का आरोप लगाया। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने उन पर और शरद पवार पर बार-बार निशाना साधने के लिए मोदी पर निशाना साधा। अपने हालिया भाषणों में मोदी ने ठाकरे की पार्टी को ‘नकली सेना’ कहा था और पवार को ‘भटकती आत्मा’ बताया था। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मोदी अगली पीढ़ी के लिए मार्ग प्रशस्त करने के बजाय दोबारा प्रधानमंत्री पद पाने के लिए उत्सुक हैं। हाल ही में उद्धव ने यह भी कहा था कि मैं अब कभी भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा, जिसने उन्हें बालासाहेब की नकली संतान तक बताया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हरबर्टपुर में पंजीकरण काउंटर नहीं होने से यात्री परेशान
Next: विकासनगर में पारा 40 डिग्री पहुंचा, गर्मी से बिलबिलाए लोग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.