Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लम्बे समय से सड़क पर खड़े वाहनों को हटाने को नोटिस चस्पा
  • अल्मोड़ा

लम्बे समय से सड़क पर खड़े वाहनों को हटाने को नोटिस चस्पा

AltnewsUttarakhand 21/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)। अल्मोड़ा पुलिस ने सड़क पर जाम का कारण बन रहे वाहनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अल्मोड़ा एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा विगत दिनों नगर के जन प्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों, गणमान्य व्यक्तियों, जिला प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन आदि के साथ नगर अल्मोड़ा में ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सृदृढ़ व सुव्यवस्थित बनाने के लिये गोष्ठी का आयोजन किया गया था, जिसमें धारानौला रोड किनारे लम्बे समय से खड़े वाहनों से लगने वाले जाम की समस्या से निजात पाने के लिये आवश्यक कदम उठाने हेतु चर्चा की गई थी। जिस पर एसएसपी द्वारा नगर में सुव्यवस्थित यातायात हेतु सीओ यातायात, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा, निरीक्षक यातायात, उपनिरीक्षक यातायात को करबला धारानौला रोड किनारे लम्बे समय से खड़े वाहनों को हटाने के लिये आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देऊपा कोतवाली अल्मोड़ा व निरीक्षक यातायात दरबान सिंह मेहता द्वारा पुलिस बल के साथ संयुक्त अभियान चलाकर करबला से धारानौला रोड के किनारे लम्बे समय से खड़े 29 वाहनों को हटाने के नोटिस चस्पा किए गए हैं। नोटिस के पश्चात भी वाहन स्वामियों द्वारा अपने वाहनों को हटाया नही जाता है, तो पुलिस द्वारा वाहनों को क्रेन से पुलिस लाइन डंपिंग जोन में डालकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। अन्य वाहनों को भी चिन्हित किया जा रहा है, इसके पश्चात नोटिस आदि की कार्यवाही की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: घर में घुसकर लाखों की चोरी, तीन दिन बाद लिखा पुलिस ने मुकदमा
Next: रामेश्वरम कैफे विस्फोटः एजेंसी के सामने राज उगल रहे आतंकी, कई राज्यों में एनआईए की रेड

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.