Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं – पीएम मोदी
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं – पीएम मोदी

AltnewsUttarakhand 23/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

बस्ती (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बस्ती में भाजपा उम्मीदवार हरीश द्विवेदी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार पक्की कर दी है। जबकि, इंडी अलायंस निराशा की गर्त में डूबा है। उन्होंने कहा कि पांच चरण में मोदी सरकार पक्की हो गई है। इंडी अलायंस वालों का बयान देख लीजिए, पूरा इंडी अलायंस ऐसी निराशा की गर्त में डूबा है कि अब उनको यह भी याद नहीं रहता है कि उन्होंने दो दिन पहले क्या बोला था और आज क्या बोल रहे हैं। सपा-कांग्रेस के दोनों शहजादे दिन में सपने देखते हैं। पहले मैं ये बात सुना करता था। 4 जून को यूपी की जनता इनको नींद से जगाने वाली है। तब, ये ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे। इंडी गठबंधन की परिवारवादी पार्टियों ने तुष्टीकरण की सारी हदें पार कर दी है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश 500 साल से राम मंदिर की प्रतीक्षा कर रहा था। इंडी गठबंधन को राम मंदिर से परेशानी है। सपा के एक बड़े नेता कहते हैं कि राम मंदिर तो बेकार है। सपा खुलेआम कहती है कि राम मंदिर को चाहने वाले राम भक्त पाखंडी हैं। राम मंदिर अपवित्र है। ये लोग सनातन धर्म के विनाश की बात करते हैं। इन सबकी आका कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं। यह लोग राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। ये रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि इस देश में बहुत लोग हैं, जिन्हें अपने बेटे का जन्मदिन याद नहीं है, अपनी शादी की तारीख याद नहीं है। लेकिन, इस देश के बच्चे-बच्चे को पता है, मैं 22 जनवरी 2024 बोलता हूं और देश बोल पड़ता है ‘जय श्री राम’। उस ऐतिहासिक दिन मैंने कहा था कि राम से राष्ट्र और विरासत से विकास, आध्यात्म से आधुनिकता, आज देश इसी मंत्र पर आगे बढ़ रहा है। मैं पहले भी यहां आ चुका हूं। मैं आपकी तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा। ज्यादा मेहनत करके आपकी तपस्या को विकास के रूप में लौटाऊंगा। आप सभी को अपने वोट से इन्हें करारी चोट करनी है। इस समय कांग्रेस और सपा को अचानक संविधान की याद आ गई। इसी कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाया था। संविधान खत्म करने की भरपूर कोशिश की थी। पार्टी खुद का संविधान नहीं मानती है।
पीएम मोदी ने कहा कि बस्ती में उमड़ा ये हुजूम हमारी सरकार के बीते 10 वर्षों के ट्रैक रिकॉर्ड पर जनता-जनार्दन की मुहर है। उत्तर प्रदेश के परिवारजनों ने हमेशा मुझे और मेरी पार्टी को झोली भरकर आशीर्वाद दिया है। सपा ने यूपी को केवल बदनामी दी थी। हमारी बहन-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था। लोग जमीन खरीदने से डरते थे, जमीन खरीदी तो कोई न कोई कब्जा कर लेता था। गुंडे-माफिया सपा के मेहमान होते थे, दंगाइयों को स्पेशल प्रोटोकॉल मिलता था, आतंकवादियों को जेल से छोडऩे का फरमान जारी होता था। इस चुनाव में ऐसी कोई गलती नहीं करनी है, जिससे इन लोगों का हौसला बढ़े।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पस्त पड़ गया है, लेकिन, उसके हमदर्द सपा-कांग्रेस वाले अब भारत को डराने में जुटे हैं। ये लोग कहते हैं, पाकिस्तान से डरो, उसके पास एटम बम है। क्यों डरे भारत? आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है, मोदी की मजबूत सरकार है। भारत आज घर में घुसकर मारता है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपनी बच्ची का गला दबाकर की हत्या, शव के साथ 4 किमी तक घूमती रही कातिल मां
Next: मानसखंड विज्ञान केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.