Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मानसखंड विज्ञान केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

मानसखंड विज्ञान केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AltnewsUttarakhand 23/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। स्यालीधार स्थित मानसखंड विज्ञान केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न ग्रामों से आये ग्राम प्रधान, उपप्रधान, वार्ड मेंबर तथा आम नागरिकों ने प्रतिभाग किया। सभा का आयोजन मानसखंड विज्ञान केंद्र के सभागार में किया गया। मानसखंड विज्ञान केंद्र की तमन्ना बोरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। यूकॉस्ट के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एस एस सामंत ने जैव विविधता पर अपने अनुभवों को साझा किया। इस वर्ष जैव विविधता की थीम बी पार्ट ऑफ़ दी प्लान पर आगंतुकों को सम्बोधित किया। उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में हो रहे जलवायु परिवर्तन और उससे वानिकी में होने वाले परिवर्तन तथा वनाग्नि से वृक्षों को होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वनो की आग से सुरक्षा के लिए सभी ग्रामवासियों को मिल जुलकर काम करने की आवश्यकता है। जिस पर सभा में उपस्थित ग्रामवासियों ने भी सहमति दी। गोष्ठी में देवेंद्र भोज ग्राम प्रधान ज्योली, हरीश कनवाल तथा महिला समूहों ने भी जैव विविधता तथा वन संरक्षण पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में ग्राम सभा मटेला, धामस, सनार, ज्योली, रैलाकोट, स्यालीधार, तलाड़ के ग्राम प्रधान, उपप्रधान, वार्ड मेंबर, महिला समूह, मानसखंड विज्ञान केंद्र के प्रदीप तिवारी, शिवम पंत, भास्कर देवड़ी, पारस कुमार, मनीष पालीवाल, संजय कनवाल, उमेश बिष्ट ने प्रतिभाग किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं – पीएम मोदी
Next: फ्रिज में खून के धब्बे, 2 बड़े बैग दिखे; बांग्लादेशी सांसद मर्डर केस की उलझी गुत्थी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.