Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • साली के सामने दूल्हे ने दुल्हन को कर दिया किस, जयमाल से पहले हो गया बवाल, दोनों ओर से चलने लगे लाठी-डंडे
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

साली के सामने दूल्हे ने दुल्हन को कर दिया किस, जयमाल से पहले हो गया बवाल, दोनों ओर से चलने लगे लाठी-डंडे

AltnewsUttarakhand 23/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हापुड़(आरएनएस)। यूपी के हापुड़ में जयमाल के दौरान दुल्हन के साथ दूल्हे की हरकत ने हंगामा खड़ा कर दिया। दूल्हे की हरकत देखकर लड़की वाले भड़क गए। बाद में दोनों ओर से नौबत मारपीट तक आ गई। मामला सोमवार की रात का है। एक घर में दो बहनों की बारात आई थी। बड़ी बेटी की शादी का कार्यक्रम संपन्न हो गया था, इसके बाद छोटी बेटी की शादी की रस्में शुरू हुईं। डीजे पर गाने बज रहे थे। बारातियों की भी आवभगत चल रही थी। इस दौरान जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। जयमाल पर दुल्हन के अलावा उसकी बड़ी बहन भी मौजूद थी। जयमाल से पहले दूल्हे ने सबके सामने दुल्हन को किस कर दी। ये देखकर वहां बैठे लोग दंग रह गए। दुल्हन और उसके घर वालों ने दूल्हे की इस हरकत का विरोध किया तो बवाल हो गया। दोनों ओर से कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमें लड़की के पिता समेत 6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। थाने में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। वही दोनों पक्षों के 6 लोगों को शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया गया है।
अशोक नगर में हापुड़ के ही मोहल्ला सुभाष नगर व शिवनगर से दो सगी बहनों की बारात आई थी। बड़ी बहन का विवाह सकुशल संपन्न हो गया था। जबकि छोटी बहन की शिवनगर से आई बारात में शामिल लोगों का वरमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को सबके सामने किस कर दिया। उस दौरान दुल्हन की बड़ी बहन जिसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी वह भी स्टेज पर मौजूद थी। इसके बाद कहासुनी शुरू हुई और फिर मारपीट होने लगी। मारपीट इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में लाठी डंडे, सरिये चलने लगे और पथराव भी शुरू हो गया। जिसमें लड़की पक्ष के छह लोग घायल हो गए। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। मंगलवार की दोपहर तक दोनों पक्ष थाने में जमा थे और मामले में समझौता हो गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: किसी को क्लीन चिट नहीं दे सकती, अरविंद जी घर में थे; जब बीच इंटरव्यू में रोने लगीं स्वाति मालीवाल
Next: नहीं थम रहा बम की धमकियों का सिलसिला, अब बेंगलुरु के होटलों को उड़ाने का ईमेल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.