Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नहीं थम रहा बम की धमकियों का सिलसिला, अब बेंगलुरु के होटलों को उड़ाने का ईमेल
  • राष्ट्रीय

नहीं थम रहा बम की धमकियों का सिलसिला, अब बेंगलुरु के होटलों को उड़ाने का ईमेल

AltnewsUttarakhand 23/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

बेंगलुरु(आरएनएस)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के तीन पांच सितारा होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली लेकिन जांच के बाद यह फर्जी निकली। खास बात है कि यह मामला ऐसे समय पर सामने आया है, जब शहर के ही रामेश्वरम ब्लास्ट की जांच जारी है। इसके अलावा एक दिन पहले ही नॉर्थ ब्लॉक को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जो जांच के बाद अफवाह निकली।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बेंगलुरु के तीन होटलों को उड़ान की धमकी मिली थी, जिसके बाद जांच में यह फर्जी निकली। उन्होंने बताया कि होटलों को कथित रूप से ईमेल से धमकी मिली है जिसके बाद व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया और धमकी फर्जी साबित हुई।
नॉर्थ ब्लॉक को मिली बम की धमकी अफवाह निकली
नॉर्थ ब्लॉक को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने के बाद अफवाह घोषित कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नॉर्थ ब्लॉक में गृह मंत्रालय स्थित है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के मुताबिक, मंत्रालय में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी को करीब साढ़े तीन बजे ईमेल के जरिए धमकी मिली।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ईमेल में लिखा था कि ‘इमारत में बम रखा है जो फटने वाला है। अधिकारी ने बताया कि आईपी एड्रेस और ईमेल के अन्य विवरण की पड़ताल की जा रही है। नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि ईमेल एक गुमनाम जीमेल पते से भेजा गया था और संदेह है कि भेजने वाले ने वीपीएन का उपयोग किया है, जिससे आईपी एड्रेस का पता नहीं चल पाता। अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस का विशेष प्रकोष्ठ प्राथमिकी दर्ज कर सकता है, जो पहले ही जांच शुरू कर चुका है। नॉर्थ ब्लॉक में खोज अभियान के लिए पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों, खोजी कुत्तों का दस्ता, बम निरोधक दस्ता तैनात किया गया था। अग्निशमन अधिकारी प्रेमलाल ने कहा कि दमकल की दो गाड़ियां भी वहां थीं। दिल्ली पुलिस ने इमारत की गहन तलाशी लेने के बाद बम की धमकी को अफवाह बताया। गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, ‘पूरी इमारत की गहन तलाशी ली गई है और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। सुरक्षा एजेंसियां इस निष्कर्ष पर पहुंची हैं कि ईमेल एक अफवाह था।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: साली के सामने दूल्हे ने दुल्हन को कर दिया किस, जयमाल से पहले हो गया बवाल, दोनों ओर से चलने लगे लाठी-डंडे
Next: कानून की इतनी भी समझ नहीं, आईपीसी 302 को 306 में कैसे बदला? भड़कीं जज ने आईओ को ही सुना दी सजा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.