Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पीएम मोदी 9 जून को ले सकते हैं तीसरी बार शपथ, राष्ट्रपति भवन में तेज हैं तैयारियां
  • राष्ट्रीय

पीएम मोदी 9 जून को ले सकते हैं तीसरी बार शपथ, राष्ट्रपति भवन में तेज हैं तैयारियां

AltnewsUttarakhand 04/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं। भाजपा नीत एनडीए गठबंधन लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में काबिज होने जा रही है। पीएम मोदी तीसरी बार पीएम कुर्सी संभालेंगे। ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई है। ऐसी खबरें हैं कि पीएम मोदी 9 जून को शपथ ग्रहण कर सकते हैं। पीएम मोदी की ताजपोशी की तैयारियों को लेकर 5 से 9 जून तक राष्ट्रपति भवन विजिटर्स के लिए बंद रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की लगातार तीसरी बार जीत को ऐतिहासिक पल बताया है और इसके लिये देश की जनता के प्रति आभार जताया। मोदी ने कहा है कि गठबंधन देश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये नयी ताकत से काम करेगा।
प्रधानमंत्री ने 18वीं लोकसभा के परिणामों और रुझानों के बीच मंगलवार शाम एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिये अपने परिजनों को नमन करता हूं। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये हम नयी ऊर्जा, नयी उमंग, नये संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिये उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।”
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के जाता रूझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 292 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि विपक्षी ‘इंडिया समूह’ के प्रत्याशी 233 सीटों पर आगे चल रहे हैं या विजयी हुये हैं। इन चुनावों में भाजपा अपने बल पर बहुमत हासिल करने में कामयाब नहीं हुयी है, लेकिन 543 संसदीय सीटों में से उसे 240 सीटें मिलती हुयी दिखाई दे रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बारामूला से उमर अब्दुल्ला को मिली हार, निर्दलीय प्रत्याशी ने दी मात
Next: कम सीटों वाले राज्‍यों पर खामोश रहे मोदी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.