Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बारामूला से उमर अब्दुल्ला को मिली हार, निर्दलीय प्रत्याशी ने दी मात
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

बारामूला से उमर अब्दुल्ला को मिली हार, निर्दलीय प्रत्याशी ने दी मात

AltnewsUttarakhand 04/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024

श्रीनगर (आरएनएस)। लोकसभा चुनाव 2024 की सबसे अहम सीटों में शुमार जम्मू-कश्मीर के बारामूला लोकसभा क्षेत्र से नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को एकतरफा मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है।उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी और टेरर फंडिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद अब्दुल राशिद शेख ने 1,28,978 वोटों से हराया है।बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों में इस सीट से एनसी के ही मोहम्मद अकबर लोन ने 1,33,426 वोटों से चुनाव जीता था।
इस सीट पर 1957 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शेख मोहम्मद अकबर ने जीत हासिल की थी। उसके बाद 1971 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पास ही रही।1977 से 1989 तक यहां एनसी के उम्मीदवारों ने लगातार जीत हासिल की।इसके बाद 1996 में फिर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने वापसी की, लेकिन 1998 से 2009 तक फिर से एनसी उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया।इसके बाद 2014 में पीडीपी और 2019 में एनसी के उम्मीदवार जीते।
अब्दुल्ला ने 2009 के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा हैं। उन्होंने 1998 में श्रीनगर से 28 वर्ष की उम्र में लोकसभा चुनाव जीता था। वह सबसे कम उम्र के सांसद बने थे।इसके बाद 1999 में वह दोबारा लोकसभा पहुंचे और 13 अक्टूबर, 1999 को उन्होंने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।22 जुलाई, 2001 को उन्हें केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री बनाया गया। हालांकि, 23 दिसंबर, 2002 को उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कंगना रनौत ने विक्रमादित्य को हराया, 74 हजार से ज्यादा वोटों से जीती मंडी सीट
Next: पीएम मोदी 9 जून को ले सकते हैं तीसरी बार शपथ, राष्ट्रपति भवन में तेज हैं तैयारियां

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.