Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • खेत में करंट लगने से सिडकुल कर्मी की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

खेत में करंट लगने से सिडकुल कर्मी की मौत

AltnewsUttarakhand 13/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से गुरुवार सुबह सिडकुल कर्मी की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं एसडीओ ने मृतक के परिवार को विभाग से मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है। ग्राम देवनगर निवासी 56 वर्षीय मंगल सरदार सिडकुल में काम करता था। परिजनों के मुताबिक सुबह ड्यूटी पर जाने से पहले वह खेत में गये थे। वहां बिजली का टूटा तार पहले से खेत में गिरा था। खेत से निकलते वक्त अनजाने में वह टूटे तार की चपेट में आकर झुलस गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से उपजिला चिकित्सालय ले गए। यहां चिकित्सकों ने मंगल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मंगल के परिवार में पत्नी अपर्णा, एक बेटा और बेटी है। एसडीओ आलोक सचान ने बताया कि बिजली के तार को बदलने का काम चल रहा है। खेत में फसल के कारण ग्रामीणों के विरोध पर तार को नहीं बदला जा सका था। तार कैसे टूटा, की जांच की जा रही है। फसल कटने के बाद तार को बदला दिया जाएगा। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुआवजे की कार्रवाई होगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गंगा दशहरा पर्व के लिए हरिद्वार में भक्तों का उमड़ा हुजूम, पार्किंग फुल-होटल भी हुए पैक
Next: शैक्षिक भ्रमण पर उत्तराखंड आए सीआरपीएफ के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुख्य सचिव से शिष्टाचार भेंट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.