Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नीट विवाद: 1,563 छात्रों के ग्रेस अंक हटाए जाएंगे, फिर से दे सकते हैं परीक्षा
  • राष्ट्रीय

नीट विवाद: 1,563 छात्रों के ग्रेस अंक हटाए जाएंगे, फिर से दे सकते हैं परीक्षा

AltnewsUttarakhand 13/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। राष्ट्रीय प्रवेश-सह पात्रता परीक्षा (नीट) से जुड़े विवाद में दाखिल याचिकाओं पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि परीक्षा में ग्रेस अंक पाने वाले 1,563 छात्रों के ग्रेस अंक हटाए जाएंगे और ये छात्र दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।पीठ ने कहा कि वह काउंसिलिंग पर रोक नहीं लगा सकते। पीठ ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) से 2 हफ्ते में जवाब भी मांगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, एनटीए ने कोर्ट में कहा कि लिखने के लिए कम समय पाने वाले सभी 1,563 उम्मीदवारों के ग्रेस अंक हटाए जाएंगे और उन्हें दोबारा परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा। जो छात्र फिर से परीक्षा नहीं देना चाहते, उनके ग्रेस अंक हटने के बाद वाले अंक मान्य होंगे। नीट की दोबारा परीक्षा 23 जून को होगी और परिणाम 30 जून तक आएगा। काउंसिलिंग 6 जुलाई से शुरू होगी।
सुप्रीम कोर्ट में नीट में गड़बड़ी को लेकर कई याचिकाएं दायर की गई हैं, जिसमें डॉ पाण्डेय और शिवांगी सहित 10 छात्रों ने परीक्षा की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाया है।उन्होंने कोर्ट से काउंसिलिंग रोकने, परीक्षा रद्द करने और दोबारा आयोजित करने की मांग की है।गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है वह अभ्यर्थियों को ग्रेस अंक देने को लेकर है। आरोप है परिणाम में ग्रेस अंक देना मनमाना फैसला है।
पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट की अवकाशकालीन पीठ ने छात्रों की परीक्षा रद्द करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए एनटीए को नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने परीक्षा की शुचिता पर सवाल उठाते हुए जवाब मांगा था।कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह सफल उम्मीदवारों के लिए प्रवेश के लिए काउंसलिंग पर रोक नहीं लगा सकती।मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं को 8 जुलाई को मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) की अगुवाई वाली पीठ के लिए सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए थे।
नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 5 मई को देशभर के 571 और विदेश के 14 शहरों में किया गया था। उस दौरान 8 फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा गया था।ये आरोपी किसी अन्य परीक्षार्थी की जगह लाखों रुपये लेकर परीक्षा देने आए थे। आरोप ये था कि उनके पास पेपर में आने वाले सवालों की जानकारी पहले से थी।उसके बाद पेपर लीक होने को लेकर हंगामा भी हुआ था, लेकिन एनटीए ने उसे लीक नहीं माना था।
पेपर लीक के आरोपों के बीच एनटीए ने इस परीक्षा का परिणाम निर्धारित 14 जून की जगह 4 जून को ही जारी कर दिया।इसमें रिकॉर्ड 67 उम्मीदवारों ने ऑल इंडिया रैंकिंग (एआईआर-1) हासिल की थी। इन सभी के 720 में से 720 अंक आए थे।बड़ी बात यह रही कि एक ही परीक्षा केंद्र से 8 उम्मीदवारों ने एआईआर-1 हासिल की थी। कई उम्मीदवारों के 719 और 718 नंबर भी आए थे। उसके बाद हंगामा खड़ा हो गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में घायल पति की हायर सेंटर में मौत, पत्नी और बेटी भर्ती
Next: गंगा दशहरा पर्व के लिए हरिद्वार में भक्तों का उमड़ा हुजूम, पार्किंग फुल-होटल भी हुए पैक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.