Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कठुआ आतंकी हमला : राजनाथ सिंह ने कहा, शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है राष्ट्र
  • राष्ट्रीय

कठुआ आतंकी हमला : राजनाथ सिंह ने कहा, शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है राष्ट्र

AltnewsUttarakhand 09/07/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। जम्मू कश्मीर में हुए एक आतंकवादी हमले में भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए। यह वारदात तब हुई जब आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर ग्रेनेड से हमला किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवादी हमले में जवानों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने इन वीर जवानों के परिवारों को भरोसा दिलाया कि पूरा राष्ट्र उनके साथ है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, बदनोटा, कठुआ (जम्मू-कश्मीर) में एक आतंकवादी हमले में हमारे पांच बहादुर भारतीय सैनिकों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, इस कठिन समय में राष्ट्र उनके साथ मजबूती से खड़ा है।
रक्षा मंत्री ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद विरोधी मिशन पर कहा कि आतंकवाद विरोधी अभियान चल रहे हैं और हमारे सैनिक क्षेत्र में शांति और व्यवस्था कायम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले में घायल हुए जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सोमवार को आतंकियों ने भारतीय सेना की गाड़ी पर घात लगाकर हमला किया था। इस आतंकी हमले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए और पांच अन्य जवान जख्मी भी हुए हैं। घायल सैनिकों को सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया है। आतंकियों ने यहां सेना के वाहन पर ग्रेनेड से हमला करने के साथ ही गोलीबारी भी की थी।
सेना के वाहन पर हुए इस हमले के बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। फिलहाल सेना ने इलाके को घेर लिया है। यहां आतंकवादियों की तलाश में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि बीते दो महीनें में सेना के वाहन पर यह दूसरा आतंकवादी हमला है।
सैन्य अधिकारियों ने कहा कि इस हमले में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड फेंके और इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। जिस वक्त यह हमला हुआ उसे समय सेना के जवान अपनी रूटीन पेट्रोलिंग पर थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नशे में बस चला रहे चालक को किया बर्खास्त
Next: पुलिस उपाधीक्षक एवं कारागार अधीक्षक पद के लिए फिजिकल परीक्षा 16, 17 और 18 जुलाई को

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.