Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अनुच्छेद 370 की बरसी को लेकर जम्मू बस अड्डे पर आतंकी हमले की आशंका, हाई अलर्ट जारी
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

अनुच्छेद 370 की बरसी को लेकर जम्मू बस अड्डे पर आतंकी हमले की आशंका, हाई अलर्ट जारी

AltnewsUttarakhand 03/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

श्रीनगर (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर बस अड्डे और कई अन्य स्थानों पर आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। जिसको लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
दरअसल, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की पांचवीं बरसी के दौरान जम्मू स्टैंड को आतंकी निशाना बना सकते हैं। वर्ष 2019 में जम्मू बस स्टैंड पर हमले का आरोपी आतंकी यासिर अहमद भट्ट कुलगाम स्थित अपने घर से 27 जुलाई से लापता है। वह 2021 से जमानत पर था। पुलिस ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। यासिर के पोस्टर भी शहर के प्रमुख स्थानों पर चस्पा कर दिए गए हैं। सुरक्षा बलों के पास इस बात की सूचना है कि दहशतगर्द लक्षित हत्याओं, समुदाय विशेष पर हमला और सैन्य कर्मियों को निशाना बनाने की वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। सुरक्षा बढ़ाए जाने के साथ ही नाके बढ़ा दिए गए हैं। आने-जाने वालों की तलाशी भी ली जा रही है। शुक्रवार को जम्मू में कई जगहों पर वाहनों की तलाशी ली गई।
सूत्रों का कहना है कि यासिर को 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटने की पूर्व संध्या पर हमला करने का टारगेट दिया गया है। हालांकि इसकी किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गुलदार की दो खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next: यूपी के कांवडिय़ों ने हरियाणा के कांवडिय़ों पर ईंट-पत्थरों से किया हमला, एक की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.