Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

AltnewsUttarakhand 04/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रीवा (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक इमारत की दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई। यह घटना मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र की है। जर्जर इमारत की दीवार बच्चों पर उस समय गिर गई, जब वे स्कूल से घर लौट रहे थे।
अधिकारियों के अनुसार, दीवार गिरने के बाद उसके मलबे में पांच बच्चे दब गए। स्थानीय लोगों ने सभी बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान चार बच्चों की मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक महेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि बच्चे सनराइज पब्लिक स्कूल के थे और घर जा रहे थे, तभी दीवार उनके ऊपर गिर गई। मृतक बच्चों की पहचान अंकिता गुप्ता (5), मान्या गुप्ता (7), सिद्धार्थ गुप्ता (5) और अनुज प्रजापति (5) के रूप में हुई है। फिलहाल घटना की जांच जारी है।
इससे पहले शुक्रवार रात मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के एक गांव में भारी बारिश के बाद एक मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन वर्षीय बच्चे सहित दो बच्चों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। यह घटना गाडरवारा तहसील के रामपुरा गांव में हुई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Next: यूपी में नो एंट्री के चलते चिड़ियापुर सीमा पर भारी वाहनों का जाम लगा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.