Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बाड़मेर में फाइटर जेट मिग-29 क्रैश, वायुसेना ने दिया कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश
  • राष्ट्रीय

बाड़मेर में फाइटर जेट मिग-29 क्रैश, वायुसेना ने दिया कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश

AltnewsUttarakhand 03/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

बाड़मेर (आरएनएस)। राजस्थान के बाड़मेर में सोमवार रात वायुसेना का फाइटर जेट मिग-29 क्रैश हो गया। मिग विमान हादसे को लेकर एयरफोर्स ने जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि बाड़मेर के कवास इलाके में सोमवार (2 सितंबर) रात 10 बजे के करीब वायुसेना का फाइटर जेट तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया, लेकिन पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा।
भारतीय वायुसेना ने एक्स पोस्ट में कहा, बाड़मेर सेक्टर में रात्रि प्रशिक्षण मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना के मिग-29 में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण पायलट को विमान से बाहर निकलना पड़ा। पायलट सुरक्षित है और जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।
गांव वालों ने बताया कि जमीन की ओर तेजी से बढ़ते फाइटर जेट को पायलट करीब 1500 लोगों की आबादी वाले क्षेत्र से दूर ले गया। जिस जगह प्लेन क्रैश हुआ, वहां से महज तीन किमी की दूरी पर नागणा में क्रूड ऑयल की मंगला टर्मिनल प्रोसेस यूनिट भी है। मिग के खेत में गिरते ही जोरदार धमाका हुआ। इससे पहले फाइटर जेट में आसमान में ही आग लग गई थी।
वहीं, घटनास्थल से करीब 600 मीटर दूर रहने वाले ग्रामीण ने बताया कि हम खाना खाकर घर के बाहर बैठे थे। रात 10 बजे के करीब का वक्त था। अचानक तेज आवाज सुनाई दी। इसके 10 मिनट बाद दूर खेतों की तरफ धुआं उठता दिखा। हमने जलता विमान देखा, जब तक हम घटनास्थल पर पहुंचे तब तक एयरफोर्स की गाड़ी आ गई थी।
उन्होंने बताया कि धमाका इतना तेज था कि लगा कहीं बिजली गिरी है। रेत में गिरने के बाद भी प्लेन बहुत तेजी से जल रहा था। हमें पता नहीं कि पायलट कहां गिरे। एयरफोर्स के जवानों ने हमें मौके से 200 मीटर दूर जाने के लिए कहा। एयरफोर्स वालों ने बताया कि पायलट को एयरपोर्ट ले जाया गया है।
एयरफोर्स सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मिग का पायलट घटनास्थल से करीब 10 किमी दूर गिरा। पायलट को अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद उसे अधिकारी एयरपोर्ट स्टेशन ले गए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाइक सवार दो युवकों ने बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Next: ‘जय श्री राम’ बोलकर शख्स ने लगाई फांसी, पत्नी और ससुराल वालों से था परेशान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.