Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • खालिस्तानी पन्नू के साथ कांग्रेस खड़ी है : रवनीत सिंह बिट्टू
  • राष्ट्रीय

खालिस्तानी पन्नू के साथ कांग्रेस खड़ी है : रवनीत सिंह बिट्टू

AltnewsUttarakhand 19/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दिए विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली से लेकर जयपुर, हैदराबाद समेत कई राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ता सडक़ पर उतरकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की प्रतिक्रिया सामने आई है।
उन्होंने इस बार कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ मल्लिकार्जुन खडग़े पर भी सवाल उठाए हैं। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राहुल गांधी का सिखों को लेकर दिए बयान का समर्थन किया। लेकिन, इतने दिन बीत जाने के बाद भी कांग्रेस के किसी भी नेता और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने पन्नू के बयान का खंडन नहीं किया। इससे साफ है कि कांग्रेस अध्यक्ष पन्नू के बयान का समर्थन कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा, मैं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता से कहना चाहता हूं कि आप खुशी से कितना भी मेरा विरोध करो। अगर आपकी कोई बात बनती है, गांधी फैमिली खुश होती है तो मैं भी खुश हूं। लेकिन, मैंने जो बात कही है, आपका मौन देखकर कही थी, क्योंकि जब राहुल गांधी ने कोई बात कही सिखों के विरोध में तो उसे देश का सबसे बड़ा दुश्मन गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सपोर्ट किया, जो खालिस्तान के लिए रेफरेंडम करवा रहा है, उस आदमी ने राहुल गांधी के हक में बयान दिया। मेरी तकलीफ मेरी पीड़ा यह है कि आप मीडिया पर एक चीज को लेकर घुमाकर बता रहे हैं, लेकिन असली बात खडग़े साहब राहुल गांधी ने अमेरिका में सिखों को लेकर कही थी, वो देश में पगड़ी नहीं बांध सकते, कड़ा नहीं डाल सकते, गुरुद्वारा नहीं जा सकते। उनके इस बयान का आतंकी पन्नू ने समर्थन किया।
उन्होंने आगे कहा, मैं दो दिन तक इंतजार करता रहा कि कांग्रेस की तरफ से कोई नेता या पार्टी के अध्यक्ष इस बात का खंडन करेंगे। इस बात पर स्पष्टीकरण देंगे कि कांग्रेस आतंकी पन्नू के साथ नहीं है। जब आपने यह बात नहीं कहीं तो फिर मैंने यह बात कही कि खडग़े साहब स्पष्ट बताएं ,आपकी पार्टी और हर लीडर जो आप बात कर रहे हैं, इसका मतलब आप लोग पन्नू के साथ खड़े हैं, यह बात स्पष्ट हो गई है। अच्छा होता आप मेरे खिलाफ चि_ी लिखने की बजाय पन्नू ने जो राहुल गांधी का सपोर्ट किया है, उसके बारे में आप खंडन करते और उस पर बात करते।
रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, मैं मल्लिकार्जुन खडग़े से पूछता हूं कि आतंकवादी किसे कहा जाता है? वह व्यक्ति है जो आतंकवाद को बढ़ावा देता है। मेरे टेरेरिस्ट कहने का मतलब है कि जब पन्नू और राहुल गांधी बिना किसी कारण के एक-दूसरे का समर्थन करते हैं, तो हमें इसे क्या कहना चाहिए? राहुल, पन्नू के और पन्नू, राहुल के बयानों का समर्थन कर रहे हैं। इसलिए खडग़े और कांग्रेस पार्टी को इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
Next: आपदा प्रभावितों को रेडक्रॉस ने उपलब्ध कराई राहत सामग्री

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.