Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • चमोली
  • जोशीमठ में भालू के हमले में एक घायल, रेफर
  • चमोली

जोशीमठ में भालू के हमले में एक घायल, रेफर

AltnewsUttarakhand 17/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

चमोली(आरएनएस)।  जोशीमठ के गांधीगनर वार्ड के रहने वाले 45 वर्षीय नरेन्द्र लाल पुत्र माधू लाल गुरुवार को भालू के हमले में गंभीर घायल हो गए। घायल नरेन्द्र लाल के सिर, हाथ, पीठ में गहरी चोटें आयी हैं। सीएचसी जोशीमठ में प्राथमिक उपचार के बाद नरेन्द्र को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। नरेन्द्र लाल को बदरीनाथ बाईपास में मोरचरी के निकट भालू ने घायल किया। जहां पर भालू ने हमला किया उस स्थान से 20 मीटर की दूरी पर पीजी कालेज और गढ़वाल स्काउट की कालोनी और आसपास दर्जनों आवासीय भवन भी स्थित हैं। नन्दा देवी नेशनल पार्क की एसडीओ सुमन ने बताया कि सीएचसी जोशीमठ में घायल का हाल जाना। घायल के परिजनों को उनके उपचार हेतु बीस हजार की सहायता राशि दे दी गई है। बताया कि घायल के साथ हायर सेंटर में वन कर्मी भी भेजे गए हैं। एसडीओ ने कहा कि कागजी कार्यवाही के बाद नियमानुसार जो भी राशि तय होगी वह घायल को जारी कर दी जायेगी। एसडीओ सुमन कहती हैं कि नगर के सभी क्षेत्रों में भालू की मौजूदगी देखी गई है। जिस कारण नगर वासियों की सुरक्षा के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जो रात दिन जगह-जगह गस्त कर रही है। बताया कि लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हाइड्रेंट लगाने की मांग लेकर सीएफओ से मिले व्यापारी
Next: रुद्रप्रयाग पहुंचे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

AltnewsUttarakhand 26/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.