Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • हाइड्रेंट लगाने की मांग लेकर सीएफओ से मिले व्यापारी
  • ऊधम सिंह नगर

हाइड्रेंट लगाने की मांग लेकर सीएफओ से मिले व्यापारी

AltnewsUttarakhand 17/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image
रुद्रपुर(आरएनएस)। गुरुवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा व कोषाध्यक्ष संदीप राव ने दमकल विभाग के सीएफओ इशांत कटारिया से मुलाकात की। व्यापार मंडल अध्यक्ष जुनेजा ने कहा कि इन दिनों त्योहारों का मौसम चल रहा है और व्यापारियों ने अपनी दुकानों में अत्यधिक सामान भर रखा है। ऐसे में अग्निकांड से बचाव के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर हाइड्रेंट लगाया जाए ताकि अग्निकांड की घटनाओं पर तत्काल काबू पाया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों विधवानी मार्केट में नागपाल इंटरप्राइजेज में भीषण अग्निकांड हुआ था जिसमें दमकल विभाग की एक गाड़ी खराब हो गई थी और जल निगम मे पानी भी समाप्त हो गया था, ऐसे मे आग बुझाने का काम प्रभावित हो गया था ऐसी विषम परिस्थितियों में आग पर काबू पाने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर हाइड्रेंट लगाया जाना बेहद आवश्यक है, ताकि दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले आग पर काबू पाया जा सके। जुनेजा ने कहा कि दमकल विभाग के अधिकारी और व्यापार मंडल के पदाधिकारी पूरे बाजार का सर्वेक्षण कर ले और आग से बचाव के लिए जो स्थान सर्वाधिक उपयुक्त समझते हैं ,वहां पर हाइड्रेंट लगाया जाए। उन्होंने कहा कि शहर की सुरक्षा के लिए हाइड्रेंट लगाना बेहद आवश्यक है, ताकि किसी भी व्यापारी का अग्निकांड के कारण त्यौहार खराब ना हो सके l सीएफओ इशांत कटारिया ने व्यापारियों की बात को गंभीरता से सुनकर कहा कि व्यापार मण्डल की मांग जायज है, विभाग प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को देंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नानकमत्ता क्षेत्र में आंगन में खेल रहे बालक को गुलदार ने बनाया शिकार
Next: जोशीमठ में भालू के हमले में एक घायल, रेफर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.