Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • सिडकुल कर्मी पर जानलेवा हमला करने में मुकदमा दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल कर्मी पर जानलेवा हमला करने में मुकदमा दर्ज

AltnewsUttarakhand 21/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  एक सिडकुल कर्मी ने अन्य कंपनी कर्मी पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को घायल के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूल रूप से ग्राम कोटी कर्णप्रयाग जिला चमोली हाल ट्रांजिट कैंप निवासी जगदीश सिंह रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा विजय रावत सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करता है। आरोप है कि करीब एक माह से कंपनी में कार्तिक पाल नाम का युवक उनके बेटे से अभाद्रता कर अपमानित कर रहा था। 17 अक्तूबर को उनके बेटे ने कार्तिक का विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 18 अक्तूबर की रात कार्तिक ने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर उनके बेटे को अटरिया रोड पर घेर लिया और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उनके बेटे को जान से मारने की नीयत से सिर पर लोहे के पाइप से हमला किया गया। वहीं राहगीर ने बीचबचाव कर उनके बेटे की जान बचाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाइक से टक्कर मारकर मोबाइल छीनने का आरोप
Next: केस वापस नहीं लिया तो होगा खूनी अंजाम, बेटे को गोली से उड़ाने की दे डाली धमकी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.