Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • ग्राम प्रधान पर हमले से गुस्साए लोगों ने कोतवाली का किया घेराव
  • ऊधम सिंह नगर

ग्राम प्रधान पर हमले से गुस्साए लोगों ने कोतवाली का किया घेराव

AltnewsUttarakhand 28/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। लंबाखेड़ा में रविवार रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने बाइक से आकर ग्राम प्रधान पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गए। हमले में ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे गुस्साए लोंगों ने सोमवार को कोतवाली में घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस से तहरीर देकर हमलावरों की गिरफ्तारी करने की मांग की है। सोमवार को शहर के कई जनप्रतिनीधी और लंबाखेड़ा के लोगों कोतवाली में एकत्र हुए। इसके बाद प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि लंबाखेड़ा के ग्राम प्रधान विक्रम सिंह रविवार रात करीब 10 बजे खाना-खाकर घर से टहलने निकले थे। इस दौरान तीन बाइक पर पांच से छह अज्ञात बदमाशा आया। आरोप था कि इस दौरान बदमाशों ने धारदार हथियार से ग्राम प्रधान पर हमला किया। इस बीच मौके देख ग्राम प्रधान घर की ओर भागे। वहीं लोगों के एकत्र होने पर आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए। हमले में उनके हाथ पर धारदार हथियार से वार किया गया है। उनको रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने एसएसआई ललित मोहन रावल से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं एसएसआई ने मामले में कार्यावाही करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, नरेश तपाली, सोमनाथ बाटला, संजय ठुकराल, तनु बाटला, वीरेंद्र जुनेजा, सनी वासन, राकेश बाटला, अशोक वासन, अमर सिंह, सूरज सिंह, विनोद बत्रा, सरबजीत सिंह, अनुराग बत्रा, राम सिंह, राजन, सुनील, पिंटू, रवि, ध्यान सिंह, मुकेश, अक्षय मदान, अंकित बाटला, कालू बत्रा, दीपक सागर, सुशील सागर आदि ग्रामीण लोग शामिल थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छात्रसंघ चुनाव न कराने के फैसले पर जताया आक्रोश
Next: सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर किया कार्य बहिष्कार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.