Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर किया कार्य बहिष्कार
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर किया कार्य बहिष्कार

AltnewsUttarakhand 28/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। इस दौरान उन्होंने नगरपालिका कार्यालय में धरना देकर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पालिका प्रशासन के आश्वासन के बाद सफाई कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया। सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने अनिश्चिकालीन कार्य बहिष्कार करते हुए नगर पालिका कार्यालय में धरना दे दिया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बीती 22 अक्तूबर को उन्होंने निकाय के समस्त दैनिक वेतनभागी, संविदा कर्मी, मोहल्ला स्वच्छता समिति, नियत वेतन, अंशकालिक, तदर्थ, आउटसोर्स कर्मचारियों के विनियमितीकरण के संबंध में जानकारी मांगी थी। आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन संविदा कर्मियों के 90 दिन के कार्यकाल में एक दिन की कटौती करता है, जबकि इससे पूर्व ऐसा नहीं होता था। शासन में संविदा कर्मियों को नियमिततीकरण की प्रक्रिया चल रही है। आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन ने साजिश रचते हुए शासन को संविदा कर्मियों की संख्या शून्य बनाकर भेजी है। जबकि वे लोग पिछले 15- 17 सालों से संविदा पर काम कर रहे हैं। नगरपालिका के सफाई निरीक्षक विजयेन्द्र चौधरी और अधिष्ठान लिपिक ताहिर मलिक ने धरनास्थल पर जाकर सफाईकर्मियों से वार्ता की। इधर, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि यदि इस संबंध में नगरपालिका कर्मचारी से त्रुटि हुई है, तो वह इसकी जांच कराएंगे। इसके बाद सफाई कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया। धरना देने वालों में कल्लू चरन, नितिन चरन, सचिन चरन, राहुल, सुनील, कुसुम, रमेश, मुकेश, नरेश, सतीश, संजू, राजेश, राजो आदि रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्राम प्रधान पर हमले से गुस्साए लोगों ने कोतवाली का किया घेराव
Next: बेस्ट रनर्स के मनोज ने 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों को दी सहायता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.