Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • डाल्फिन कंपनी के श्रमिकों का आमरण अनशन रहा जारी
  • ऊधम सिंह नगर

डाल्फिन कंपनी के श्रमिकों का आमरण अनशन रहा जारी

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  विभिन्न मांगों को लेकर डाल्फिन कंपनी के श्रमिकों का आमरण अनशन जारी है। 15 दिनों से आमरण अनशन पर बैठीं महिलाओं के समर्थन में सोमवार को विभिन्न संगठनों के लोगों ने आज से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। इधर, अनशनकारी दो महिलाओं की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। श्रमिकों ने स्वास्थ्य टीम पर अनशनकारियों के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सोमवार को गांधी पार्क में 15वें दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। देव कुमार, प्रेमवती और पुष्पा 15 दिन से आमरण अनशन पर हैं। जबकि डाल्फिन मजदूर संगठन के अध्यक्ष ललित कुमार 7 दिन व आकाश कुमार छह दिन से आमरण अनशन कर रहे हैं। अनशनकारी रामावतार की माता की तबीयत खराब होने के कारण 30 अक्टूबर को 10वें दिन उनका अनशन तुड़वा दिया गया था। वहीं आमरण अनशन के दौरान हालत बिगड़ने पर पिंकी गंगवार और कृष्णा देवी जिला अस्पताल में भर्ती हैं।दोनों अस्पताल में उपचार कराने के साथ ही अनशन भी कर रही हैं। श्रमिकों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक वे अनशन करते रहेंगे। 15 दिनों से आमरण अनशन पर बैठीं महिलाओं के समर्थन में सोमवार को विभिन्न संगठनों के लोगों ने आज से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। अनशन को विभिन्न मजदूर संगठनों के 40 पदाधिकारियों ने अपना समर्थन देते हुए क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। अध्यक्ष ललित ने बताया कि सोमवार से आमरण अनशन स्थल पर विभिन्न किसान यूनियन, ट्रेड यूनियन, राजनीतिक दल और सामाजिक संगठनों के लोग सामूहिक क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। उपाध्यक्ष सुनीता ने कहा कि अनशनकारी प्रेमवती व पुष्पा दोनों सगी बहन हैं। 27 मार्च को उनके पिता का देहांत पर पांच दिन बाद घर से लौटीं तो उनका कंपनी में गेट बंदी की कार्रवाई कर दी गई, जो अमानवीय है। इस मौके पर तेजेंद्र सिंह बिर्क, जगतार सिंह बाजवा, सत्यपाल सिंह ठुकराल, ललित मटियाली, केपी गंगवार, कैलाश भट्ट, दलजीत सिंह, दिनेश चंद्र, उदय सिंह, सलीम खान रजनी, अर्चना, सीमा देवी, रामश्री, प्रभा रानी, ममता, कंचन, रामबेटी, राजू लाल, हरपाल, संजीव, शिवम, अजय आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों ने सीएम से की पेंशन वृद्धि की मांग
Next: बाबा केदार की डोली पहुंचने पर भजन संध्या

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.