Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • पत्नी पर लगाया बिना तलाक के दूसरी शादी करने का आरोप, दी तहरीर
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी पर लगाया बिना तलाक के दूसरी शादी करने का आरोप, दी तहरीर

AltnewsUttarakhand 05/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बिना तलाक के दूसरी शादी करने और घर से सोने चांदी के जेवर और हजारों की नगदी चोरी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को ग्राम केशोवाला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 10 वर्ष पूर्व एक युवती से हुआ था और शादी के बाद उसकी पत्नी ने दो बच्चों को जन्म दिया। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी आए दिन उसके साथ लड़ाई झगड़ा करती रहती थी और मायके जाने की जिद करती थी जिसके चलते उसकी पत्नी चार माह पूर्व अपने मायके चली गई और जब उसके द्वारा अपनी पत्नी को घर वापस बुलाया गया तो उसकी पत्नी घर पर नहीं आई। पीड़ित ने बताया कि जब वह 27 अक्तूबर को अपने ससुराल पत्नी को लेने के लिए गया तो उसकी पत्नी वहां पर नहीं थी और जब वह घर आया तो संदूक से सोने चांदी के जेवर और करीब 15000 की नगदी गायब थी। साथ ही पीड़ित ने यह भी बताया कि 2 नवंबर को उसे सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि उसकी पत्नी ने उससे बिना तलाक लिए किसी अन्य व्यक्ति से विवाह कर लिया है। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिसमें जांच की जाएगी और जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निजी बसों की जांच कराये जाने की मांग को लेकर लोगों ने भेजा सीएम को ज्ञापन
Next: 13 साल में 40 प्रतिशत तक बढ़ा ग्लेशियर झीलों का आकार, फटने पर मचेगी तबाही; उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में बड़ा खतरा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.