Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • निजी बसों की जांच कराये जाने की मांग को लेकर लोगों ने भेजा सीएम को ज्ञापन
  • ऊधम सिंह नगर

निजी बसों की जांच कराये जाने की मांग को लेकर लोगों ने भेजा सीएम को ज्ञापन

AltnewsUttarakhand 05/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)। काशीपुर-बाजपुर-हल्द्वानी रूट पर चलने वाली निजी बसों की जांच कराने, उनकी फिटनेस चेक करने, चालकों के लाइसेंस और मेडिकल कराने आदि की मांग को लेकर सामाजिक लोगों ने तहसीलदार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है। मंगलवार को तहसील परिसर में क्षेत्र के लोग एकजुट हुए। लोगों ने काशीपुर बाजपुर हल्द्वानी और काशीपुर दोराहा रुद्रपुर मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसों की जांच कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट को सौंपा। इस दौरान लोगों ने कहा कि प्राइवेट बसों की हालत बेहद जर्जर है और कई बसें कैंटर को काटकर बनाई गई हैं। साथ ही लोगों ने यह भी कहा कि बस संचालकों के बसों में ओवरलोड सवारी बैठाकर काफी तेज गति से चलाया जाता है जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। इस दौरान समाजसेवी अनिल वाल्मीकि ने कहा कि प्राइवेट बसों की जांच न होने से बस संचालक अपनी मनमानी करते हैं और मानकों के विरुद्ध कार्य करते हैं उन्होंने कहा कि पूर्व में भी बाजपुर में एक बड़ा हादसा हो चुका है जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर महीपाल यादव, जैदी खान, संजय रूहेला, तनवीर खान, सतीश वीरा, दीपक वाल्मिकी, अंकित वाल्मिकी, योगेश भटनागर, फुरकान आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी छठ पूजा की शुभकामना
Next: पत्नी पर लगाया बिना तलाक के दूसरी शादी करने का आरोप, दी तहरीर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.