Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • ट्रैक पर सरिया रखने के मामले में कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
  • ऊधम सिंह नगर

ट्रैक पर सरिया रखने के मामले में कोतवाली पुलिस को दी तहरीर

AltnewsUttarakhand 17/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)। रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के पहिए में सरिया फंसने के मामले में शुक्रवार देर रात आरपीएफ के कमांडेंट ने मौका मुआयना किया। साथ ही रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। इसमें कहा कि जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से ट्रैक पर सरिया रखा गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। बता दें कि शुक्रवार की रात मुरादाबाद से आने वाली ट्रेन संख्या 05367 रामनगर के लिए रवाना हुई। एसआरएफ फैक्ट्री के पास ट्रैक पर पड़ा सरिया ट्रेन के पहिए में फंस गया। इसके बाद आरपीएफ पोस्ट एसआई सत्यवीर सिंह को सूचना दी गई। ट्रेन के लोको पायलट ने पहिए से सरिया खींचकर निकाला। करीब 10 मिनट के विलंब से ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। घटना की सूचना पर शुक्रवार की रात आरपीएफ के कमांडेंट पवन श्रीवास्तव ने मौका मुआयना किया। स्थानीय अधिकारियों को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार को मामले में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सचिन कुमार सुमन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर रेल की सुरक्षा तथा यात्रियों के जान माल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से रेलवे लाइन पर सरिया रखा था। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एएसपी अभय सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है कि यह किसी ने जानबूझकर किया है या किसी नशेड़ी ने ट्रेन के आने पर सरिया को रेलवे लाइन पर छोड़ दिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुआ चकराता
Next: खेल के दौरान घायल हुए छात्र की इलाज के दौरान मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.