Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ पर विधायक और पूर्व विधायक आमने सामने
  • ऊधम सिंह नगर

चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ पर विधायक और पूर्व विधायक आमने सामने

AltnewsUttarakhand 19/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। चीनी मिल के पेराई सत्र के मौके पर विधायक तिलकराज बेहड और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों के समर्थकों के बीच जमकर नारेवाजी हुई। जिसके कारण प्रशासन सकते में आ गया। तनावपूर्ण माहौल में चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। मंगलवार को चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ का कार्यक्रम था। पूजा अर्चना का कार्य सम्पन्न होने के बाद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राजेश शुक्ला ने नारेबाजी शुरू कर दी। बेहड़ ने शुक्ला से नारेबाजी बंद कराने की बात कहते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण सफल कराने की बात कही। लेकिन इसके बावजूद नारेवाजी जारी रही। जिसके बाद कांग्रेसी भी नारेवाजी करने लगे। जिसके कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। विधायक बेहड़ ने शुक्ला पर गुंडागर्दी करने और पूर्व विधायक शुक्ला ने बेहड़ पर भाजपा समर्थित नारेबाजी से असहज होने का आरोप लगाया। जिसके कारण दोनों के समर्थकों के बीच जमकर हंगामा हुआ। तनावपूर्ण माहौल में चीनी मिल का शुभारंभ किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 1600 नशीले इंजेक्शन के साथ बरेली का युवक दबोचा
Next: साठ किलो गांजे के साथ टैक्सी चालक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.