Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • 1600 नशीले इंजेक्शन के साथ बरेली का युवक दबोचा
  • ऊधम सिंह नगर

1600 नशीले इंजेक्शन के साथ बरेली का युवक दबोचा

AltnewsUttarakhand 19/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और किच्छ पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को क्षेत्र से 1600 नशीले इंजेक्शनों के साथ बरेली के युवक को गिरफ्तार किया है। इनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस और एएनटीएफ को किच्छा क्षेत्र में नशीले इंजेक्शनों की खेपी करने की सूचना मिली थी। इसके तहत सोमवार रात थाना किच्छा पुलिस और एएनटीएफ ने संयुक्त टीम बनाकर पंतपुरा तिराहा के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने लगे। इस दौरान टीम ने एक कार को रोका। चालक ने अपना नाम वीरपाल पुत्र हरिश कुमार निवासी शरीफ नगर थाना देवरानियां जिला बरेली यूपी बताया। कार की तलाशी लेने पर 1600 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इंजेक्शन बरेली के अरविन्द नाम के युवक से लेकर रुद्रपुर और किच्छा में देने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी कार भी सीज कर ली है। टीम में एएनटीएफ से पावन स्वरूप, विपिन चंद्रजोशी, विनोद चंद्र जोशी, जगवीर शरण, मनमोहन सिंह, वीरेंद्र चौहान, इसरार अहमद, मोहित जोशी, थाना किच्छा से धीरेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश और उमेश कुमार मौजूद रहे।

अफीम से कई गुना ज्यादा शक्तिशाली है नशीले इंजेक्शन
एएनटीएफ के मुताबिक, आरोपी वीरपाल के पास से फेनिरामिन्क मैलेट आईपी, एविल 10 एमएल और ब्यूप्रेनोर्फिन 2 एमएल के 800-800 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए हैं। यह इंजेक्शन की अल्प मात्रा भी अत्यंत घातक है। वहीं यह अफीम से भी कई गुना ज्यादा शक्तिशाली है।

कार स्वामी से होगी पूछताछ
पुलिस के मुताबिक, आरोपी वीरपाल किसी और की अल्टो कार लेकर बरेली आया था। पुलिस कार स्वामी की तलाश कर रही है। कार स्वामी से भी पूछताछ की जाएगी। आरोपी पाए जाने पर उसके खिलाफ की मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अन्डर-20 बालिका कबड्डी में स्याल्दे की टीम रही विजेता
Next: चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ पर विधायक और पूर्व विधायक आमने सामने

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.