Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • स्टोन क्रशर पर धावा बोला, मारपीट-फायरिंग का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

स्टोन क्रशर पर धावा बोला, मारपीट-फायरिंग का आरोप

AltnewsUttarakhand 24/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)। ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप ने कुछ लोगों पर खनन के विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत आठ से दस अन्य के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव सीतारामपुर, खरमासी निवासी ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि चार नवंबर की रात लगभग 10 बजे वह अपने भाई संजय कुमार के गांव ढकियाकला स्थित अपने यूके स्टोन क्रशर पर गए थे। वहां कुछ लोग स्टोन क्रशर के पास स्थित खेत में अवैध खनन कर रहे थे। गार्ड दिनेश यादव के पूछने पर खनन कर रहे लोगों ने बताया कि उन्हें घोसीपुरा, स्वार, जिला रामपुर निवासी अहसान अली ने भेजा है। इसपर उन्होंने अहसान को फोन कर जानकारी लेनी चाही तो वह गाली-गलौच करने लगा। कुछ देर बाद उनके पास नजाकत अली पुत्र रजा अली निवासी घोसीपुरा का फोन आया। उसने भी अभद्रता करते हुए देख लेने की धमकी दी। आरोप है कि चार नवंबर को ही देर रात अहसान, नजाकत व उसके पुत्र समीर आठ-दस लोगों को लेकर स्विफ्ट और स्कॉर्पियों वाहनों से स्टोन क्रशर पर आ धमके। इन लोगों ने गाली गलोच करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर अहसान अली, नजाकत अली, समीर अली समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर से अहसान अली ने भी स्टोन क्रेशर स्वामी और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसआई सतीश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संभल में हिंसा को लेकर तराई में विशेष सतर्कता
Next: ऋषिकेश में सड़क हादसा, यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार समेत 2 की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.