Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • दुर्घटना में दो युवकों की मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस
  • ऊधम सिंह नगर

दुर्घटना में दो युवकों की मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस

AltnewsUttarakhand 28/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।   सड़क किनारे खड़ी बाईकों को टक्कर मारकर दो युवकों की मृत्यु कारित करने और दो अन्य को घायल करने के मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ आईटीआई थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में ग्राम धीमरखेड़ा पार का मझरा निवासी चरन सिंह पुत्र मान सिंह ने बताया कि उसका पुत्र सचिन कुमार 10 नवंबर,2024 की शाम अपने गांव के अंकित कुमार पुत्र इंद्रपाल सिंह के साथ बाईक से चैतीमेला ग्राउंड में खाटू श्याम का प्रोग्राम देखने जा रहे थे, जैसे ही वह तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की पुलिया से 100 मीटर आगे पहुचें। वहां उसके दोस्त अंकुर कुमार पुत्र रामकिशन निवासी रजौड़ा रामपुर व विकास पुत्र भोजराम निवासी धीमरखेड़ा खड़े मिले। चारों युवक अपनी मोटरसाईकिलों को साईड में खड़ी कर अन्य दोस्तो के आने का इन्तजार करने लगे। इसी दौरान विपरित दिशा से आ रहे महिन्द्रा ट्रैक्टर संख्या यूके18एफ 7987के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुये उन चारों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगो की सूचना पर पुलिस कर्मियो ने चारो को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ पर डॉक्टरो ने अंकुर कुमार व सचिन कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि विकास व अंकित को निजी अस्पताल रेफर कर दिया। जिनका अभी तक उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिलाओं पर तेजाब फेंकने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ केस
Next: युवक की हत्या के आरोप में युवती समेत पांच पर केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.