Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक और केस : ‘लिव-इन पार्टनर’ की हत्या कर शव के 50 टुकड़े किए, ऐसे हुआ खुलासा
  • राष्ट्रीय

श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक और केस : ‘लिव-इन पार्टनर’ की हत्या कर शव के 50 टुकड़े किए, ऐसे हुआ खुलासा

AltnewsUttarakhand 29/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रांची (आरएनएस)।  झारखंड के खूंटी जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कसाई का काम करने वाले एक युवक ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ की हत्या कर के उसके शव को 40 से 50 टुकड़ों में काट कर फेंक दिया है। हत्या का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को एक आवारा कुत्ते के पास मानव शरीर के अंग मिले। पुलिस ने बुधवार को इस पूरे हत्याकांड के बारे में जानकारी दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की इस घटना ने लोगों का दिल दहला कर रख दिया है।

दूसरी महिला से कर ली थी शादी
पुलिस के मुताबिक खूंटी जिले का 25 वर्षीय युवक नरेश भेंगरा अपने ही शहर की एक 24 साल की लडक़ी के साथ बीते कुछ समय से तमिलनाडु में ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में रह रहा था। हालांकि, कुछ समय पहले वह घर आया और बिना बताए दूसरी महिला से शादी कर ली। इसके बाद वह बिना पत्नी के ही वापस तमिलनाडु चला गया। इसके कुछ समय बाद युवक-युवती वापस खूंटी पहुंचे लेकिन आरोपी नरेश युवती को अपने घर नहीं ले जाना चाहता था। इसी समय 8 नवंबर को उसने इस जघन्य हत्या की घटना को अंजाम दिया।

पहले दुष्कर्म फिर हत्या
पुलिस के मुताबिक, युवती को ये बात नहीं पता थी कि आरोपी नरेश ने शादी कर ली है। नरेश और युवती पहले रांची पहुंचे और फिर नरेश के गांव के लिए रवाना हुए। पुलिस ने बताया- योजना के तहत नरेश महिला को अपने घर के पास ऑटोरिक्शा में खूंटी ले गया और उसे इंतजार करने के लिये कहा। वह धारदार हथियार लेकर लौटा और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके दुपट्टे से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव के 40 से 50 टुकड़े किए और पत्नी के साथ रहने के लिए घर चला गया।

चिकन काटने में माहिर था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी तमिलनाडु राज्य में एक कसाई की दुकान में काम करता था और चिकन काटने में माहिर था। आरोपी ने पकड़े जाने के बाद अपना जुर्म कबूल लिया है। उसने युवती के शरीर के अंगों को 40 से 50 टुकड़ों में काटने के बाद उन्हें जंगल में जंगली जानवरों के खाने के लिए छोड़ दिया। पुलिस ने जंगल में एक बैग भी बरामद किया है जिसमें युवती के आधार कार्ड समेत अन्य सामान मिले हैं। युवती की मां को मौके पर बुलाया गया और उसने अपनी बेटी के सामान की पहचान की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल में अनुभव साझा करेंगे फिल्मकार
Next: मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शीतलहर से बचाव हेतु विभिन्न जनपदों के लिए स्वीकृत की 1.35 करोड़ की धनराशि

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.