Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • कैंटर से टकराने के बाद बस से भिड़ी कार, बाल-बाल बचे यात्री
  • ऊधम सिंह नगर

कैंटर से टकराने के बाद बस से भिड़ी कार, बाल-बाल बचे यात्री

AltnewsUttarakhand 15/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।   टांडा रोड पर संजय वन के पास रविवार को ओवरटेक के चलते एक कार पहले कैंटर से टकराई और इसके बाद अनियंत्रित होकर हरियाणा रोडवेज की बस से भिड़ गई। इस दौरान एयरबैग खुलने से कार सवारों को चोट नहीं आई। वहीं कैंटर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर रुक गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस के मुताबिक, हल्द्वानी निवासी एक युवक रविवार शाम कार से अपने पिता के साथ रुद्रपुर आ रहा था। इस दौरान वह टांडा रेंज संजय वन के पास पहुंचा। यहां ओवरटेक करने के दौरान सामने की ओर से आ रहे एक कैंटर के पीछे का हिस्सा उसकी कार से टकरा गया। हादसे में कैंटर और कार दोनों अनियंत्रित हो गए। इस दौरान कार सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस से टकरा गई। इस बीच बस ने ब्रेक लगा लिए और कार के एयरबैग खुल गए। गनीमत रही कि हादसे में कार और बस में सवार लोगों को चोट नहीं आई। बस में 11 यात्री सवार थे। इस बीच कैंटर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर रुक गया। इधर, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। थाना पंतनगर प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना पर एसआई राजेंद्र पंत मौके पर गए थे। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। प्रथमदृष्ट्या ओवरटेक के चलते हादसा होने की आशंका जताई गई है। हादसे के बाद कार चालक ने बस और ट्रक में जो नुकसान हुआ, उसे ठीक कराने की बात कही है। मामले में अगर किसी पक्ष की ओर से तहरीर आएगी तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने फांसी लगा जान दी
Next: अल्मोड़ा: भाजपा-कांग्रेस में जिताऊ प्रत्याशी चुनने को मंथन, कौनसी पार्टी किसे देगी टिकट?

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.