Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • पति से झगड़े के बाद पत्नी ने फांसी लगा जान दी
  • ऊधम सिंह नगर

पति से झगड़े के बाद पत्नी ने फांसी लगा जान दी

AltnewsUttarakhand 15/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।   ट्रांजिट कैंप में शनिवार देर रात पति के साथ हुए झगड़े के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार देर रात डॉयल 112 पर थाना ट्रांजिट कैंप के रात्रि अधिकारी विजय कुमार को सूचना मिली कि स्वास्तिक कॉलोनी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस को पता चला कि रम्पुरा निवासी राज पुत्र सुखवीर ट्रांजिट कैंप की स्वास्तिक कॉलोनी में अपनी पत्नी 21 वर्षीया पार्वती मंडल के साथ किराये के मकान में रहता है। छह माह पहले दोनों की शादी हुई थी। शनिवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर नाराज होकर पति राज छत पर चला गया। जब कुछ देर बाद वापस लौटा तो पत्नी कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को शव का पंचनामा तहसीलदार की मौजूदगी में भरा गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एशियन क्लासिकल चैंपियनशिप में 03 स्वर्ण हासिल करने पर आदित्य सम्मानित
Next: कैंटर से टकराने के बाद बस से भिड़ी कार, बाल-बाल बचे यात्री

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.