Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • नगला में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी हरिओम का पर्चा खारिज
  • ऊधम सिंह नगर

नगला में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी हरिओम का पर्चा खारिज

AltnewsUttarakhand 31/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।   नगला नगरपालिका अध्यक्ष पद की सीट पर रिटर्निंग ऑफिसर ने कांग्रेस प्रत्याशी हरिओम चौहान का नामांकन खारिज कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशी की उम्र मानक के अनुसार तीस साल से चार माह कम पाई गई है। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने बागी उम्मीदवार राकेश कुमार यादव को अपना समर्थन दिया है। मंगलवार को विधायक तिलकराज बेहड़ ने अपने कार्यालय पर राकेश कुमार को फूलमाला पहनाकर कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी हरिओम चौहान और बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। बेहड़ ने कहा कि पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा से वार्ता की गई है। उन्होंने राकेश यादव को समर्थित उम्मीदवार बनाने पर सहमति जताई है। राकेश यादव को मिलने वाले चुनाव चिह्न का कांग्रेस समर्थन करेगी। अब राकेश यादव कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार होंगे। बेहड़ ने कहा कि पहले नगला नगरपालिका में अध्यक्ष पद को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया था। उस समय राकेश यादव की पत्नी चुनाव लड़ना चाहती थी। बेहड़ ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक सत्ता का दुरुपयोग करते हुए ओबीसी महिला सीट को सामान्य करा दिया। उन्हें आज सौभाग्य से सामान्य सीट पर ओबीसी उम्मीदवार को चुनाव लड़ाने का मौका मिला है। नगला की 70 प्रतिशत आबादी ओबीसी होने के कारण सब लोगों को एक साथ आना होगा। पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी हरिओम चौहान ने कहा कि वह अपनी पूरी ताकत से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश यादव को चुनाव लड़ाएंगे। राकेश यादव ने कहा कि वह अध्यक्ष पद की सीट जीत कर विधायक तिलकराज बेहड़ की झोली में डालेंगे। उन्होंने कहा कि वह नगला का चहुंमुखी विकास करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गर्भवती बहू को घर से निकालने का आरोप, मुकदमा दर्ज
Next: वित्तीय प्रबंधन का कमाल : खनन राजस्व एक हजार करोड़ तक जाने की उम्मीद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.