Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • गर्भवती बहू को घर से निकालने का आरोप, मुकदमा दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

गर्भवती बहू को घर से निकालने का आरोप, मुकदमा दर्ज

AltnewsUttarakhand 31/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। ससुरालियों पर कार की मांग को लेकर गर्भवती बहू को घर से बाहर निकालने का आरोप लगा है। मंगलवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फुलसुंगी निवासी मनप्रीत कौर पुत्री गुरदीप सिंह बेदी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 17 अक्तूबर 2020 को उनकी शादी गदरपुर निवासी गुरविंदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद उनके पति, ससुर मंजीत सिंह, सास गुरमीत कौर कम दहेज का ताना देने लगे। मजबूर होकर वर्ष 2022 में उनके पिता गुरदीप ने पति को 7 लाख रुपये दिए थे। इसके बावजूद भी ससुराली संतुष्ट नहीं हुए। आरोप है कि 21 अक्तूबर 2023 की शाम को उनके सास कमरे में आई और कार की मांग करने लगी। आरोप है कि इसका विरोध करने पर सास ने उनको गाली-गलौज करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान वह दो माह की गर्भावस्था में थी। सूचना मिलने पर उनके मायके वाले ससुराल आए, लेकिन उनको भी घर से धक्का देकर निकाल दिया गया। बीते 7 मई को उन्होंने एक नवजात को जन्म दिया। आरोप है कि सूचना पर उनके ससुराली आए, लेकिन दहेज में कार, जेवरात और नगदी की मांग पूरी नहीं करने तक घर आने से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा कांग्रेस को बड़ा झटका, जिला महामंत्री त्रिलोचन जोशी ने दिया इस्तीफा
Next: नगला में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी हरिओम का पर्चा खारिज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.